Ghazipur News : ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...
UPT | पुलिस की गिरफ्त में हत्या के प्रयास का आरोपी।

May 20, 2024 11:55

दिलदारनगर पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले एक श्रमिक को चाकू मारकर जख्मी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी मयफोर्स के साथ चेकिंग अभियान...

May 20, 2024 11:55

Ghazipur News : दिलदारनगर पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले एक श्रमिक को चाकू मारकर जख्मी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी मयफोर्स के साथ चेकिंग अभियान में मशगूल थे। तभी एक सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार किया है।

ढाबे पर काम करने को लेकर विवाद हुआ था
बताते चलें कि दिलदारनगर क्षेत्र के हुसैनाबाद में प्रधान ढाबा नया खुला है। ढाबे पर काम करने वाले मनीष गुप्ता गाजीपुर के मुस्तफाबाद से मुख्तार अहमद सुलेमानी को ढाबे पर काम करने के लिए ले आया था। लेकिन, उसका काम ढाबे के मालिक को पसंद नहीं आया। ढाबा मलिक ने मनीष गुप्ता से मुख्तार अहमद सुलेमानी को वापस भेजने के लिए बोल दिया था। मनीष गुप्ता ने रात 12 मई की रात खाना खाते समय मुख्तार को बताया कि तुम्हें दूसरे दिन वापस जाना होगा, क्योंकि तुम्हारा काम ढाबे के मालिक को पसंद नहीं आया है। यह बात मुख्तार को अच्छी नहीं लगी। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

एक शराब और दूसरा दूसरा गांजे नशे में 
मनीष गुप्ता शराब और मुख्तार अहमद सुलेमानी गांजे के नशे में था। खाना खाने के बाद जब दोनों सोने गए तो मुख्तार ने सोते समय मनीष गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया।आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अब मनीष गुप्ता की हालत ठीक है। आखिर, पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को रेलवे स्टेशन के सामने से धर दबोचा। 

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें