बाढ़ क्षेत्रों को लेकर डीएम सख्त : अधिकारियों को दी लापरवाही न बरतने की चेतावनी, शरणालय और नियंत्रण कक्ष स्थापित

अधिकारियों को दी लापरवाही न बरतने की चेतावनी, शरणालय और नियंत्रण कक्ष स्थापित
UPT | बाढ़ का निरीक्षण करते अधिकारी

Sep 17, 2024 17:35

गंगा नदी में बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए, विकास खण्ड करण्डा के ग्राम पंचायत रफीकपुर, दीनापुर और अन्य प्रभावित गांवों का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने स्थलीय निरीक्षण किया...

Sep 17, 2024 17:35

Ghazipur News : गंगा नदी में बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए, विकास खण्ड करण्डा के ग्राम पंचायत रफीकपुर, दीनापुर और अन्य प्रभावित गांवों का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांवों की सुरक्षा और समस्याओं को सुना तथा बाढ़ शरणालय केन्द्र प्राथमिक विद्यालय दीनापुर का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने प्रभावित गांवों की लगातार निगरानी और त्वरित निस्तारण की बात की।

बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए शरणालय और नियंत्रण कक्ष स्थापित
गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों के लिए विशेष शरणालय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी गांव में बाढ़ से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होती हैं, तो तुरंत नजदीकी शरणालय केन्द्र पर पहुंचें। इसके अलावा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर 05482224041, 1077 और 9454417103 को 24 घंटे के लिए सक्रिय किया गया है, जहाँ बाढ़ से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी जा सकती है।



जिलाधिकारी ने बाढ़ के प्रभावी प्रबंधन के लिए दिशा निर्देश जारी किए
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ शरणालयों की उचित देखरेख की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को प्रभावित गांवों की निरंतर निगरानी रखने और समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपदवासियों को सलाह दी गई है कि वे बाढ़ से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम या शरणालय केन्द्र पर दें।

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें