Ghazipur News : जवान का पार्थिव शरीर घर आया, मचा कोहराम

जवान का पार्थिव शरीर घर आया, मचा कोहराम
UPT | तिरंगे से लपटे हुए जवान का शव पैतृक आवास पर आया

Apr 14, 2024 20:39

जनपद के जंगीपुर के मूल निवासी डिब्रूगढ़ शिला पथार में बीआरओ ग्रुप के जवान मनीष कुशवाहा का शव आते ही क्षेत्र में कोहराम मच…

Apr 14, 2024 20:39

Ghazipur News : जनपद के जंगीपुर के मूल निवासी डिब्रूगढ़ शिला पथार में बीआरओ ग्रुप के जवान मनीष कुशवाहा का शव आते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। जवान मनीष का एक दिन पहले कैंप में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। जिसे देर रात स्थानीय पुलिस की निगरानी में पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके पैतृक आवास जंगीपुर लाया गया।

तिरंगे में लिपटा मनीष को देखकर पत्नी व बच्चे दहाड़ मार कर रोने लगे
पार्थिव शरीर के आगे-आगे चल रहे युवाओं ने 'भारत माता की जय', और 'मनीष कुशवाहा अमर रहे' का नारा लगाते रहे। जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही उसके घर पहुंचा। तिरंगे में लिपटा मनीष को देखकर उसकी पत्नी व बच्चे दहाड़ मार कर रोने लगे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। वहां उस दृश्य को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड पड़ी। रविवार की सुबह सदर एसडीएम प्रखर उत्तम, सीओ सिटी सदर सुधाकर पांडे, बीआरओ ग्रुप कमांडर अजय कुमार ने गार्ड ऑफ ऑनर की अंतिम सलामी दिया। जवान का पार्थिव शरीर गाजीपुर के प्राचीन श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता राम प्रताप सिंह कुशवाहा ने दिया। इस घटना से क्षेत्रवासियों में शोक का लहर व्याप्त है।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें