Ghazipur News : सावन में महिला भूमिहार सभा की महिलाओं ने लगाया ठुमका, तीज महोत्सव में जमकर लिया भाग

सावन में महिला भूमिहार सभा की महिलाओं ने लगाया ठुमका, तीज महोत्सव में जमकर लिया भाग
UPT | महिला भूमिहार सभा की महिलाएं

Aug 04, 2024 19:43

 दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि सीमा राय भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, डॉ० इंदु सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० मंजू सिंह, डॉ० सरोज पांडे, प्रोफेसर ऊषा किरन राय व राज किरन राय द्वारा किया…

Aug 04, 2024 19:43

Ghazipur News : महिला भूमिहार समाज का 'आया सावन झूम के व तीज महोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन सूर्या होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना" वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघनम कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा " से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि सीमा राय भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, डॉ० इंदु सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ० मंजू सिंह, डॉ० सरोज पांडे, प्रोफेसर ऊषा किरन राय व राज किरन राय द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा. राजलक्ष्मी राय एवं पूनम सिंह द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि का स्वागत डॉ० सीमा,पूनम सिंह किड्स ,सुमन सिंह,अनिता राय,पूजा राय, सोनिया राय,किरन सिंह ,प्राची राय ने किया।

आया सावन झूम के व तीज महोत्सव में सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में मौजूद
  इसमें उपस्थित महिलाओं ने एक से एक बढ़कर लोक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही सावन व तीज के गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। बिमला राय की कजरी  "अब की सावन में हो सजनवा बोल़ घर कहिया अइवा न "व इसके बाद सुमन राय व प्रतिमा सिंह की कजरी "सावन मस्त महिना पिया नौकरिया छोड़ घर आव " के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओं ने झूम कर नाचा। इन्होने गीत के माध्यम से अपने पिया को अपने मन की बात बताने का प्रयास किया। सावन और तीज के गीत पर उपस्थित सभी महिलाओं ने खूब आंनद उठाया। कार्यक्रम  में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें विजेता को पुरस्कार दिया गया। वैली स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चे योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम बताये। बच्चों ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० इन्दू सिंह ने विनर नीलू सिंह ,रनर अप अमृता राय को क्राउन व सैशे पहनाकर आकर्षण पुरस्कार दिया गया।

अपनी संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए
    मुख्य अतिथि भारतीय  प्रशासनिक अधिकारी सीमा राय ने कहा कि 'भारतीय संस्कृति से जुड़े सावन व तीज के कार्यक्रम से उर्जा का संचार होता है। हमें दूसरों की संस्कृति का अन्धानुकरण करने की बजाय अपनी संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए "।
   महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा० राजलक्ष्मी राय ने आये हुए सभी महिलाओं से शपथ लिया कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए सभी वृक्षारोपण करेंगे और अपने परिचितों को भी वृक्षारोपण करायेंगे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
    कार्यक्रम  का संचालन अनिता राय व डॉ० सीमा सिंह ने किया। समारोह को सफल बनाने के लिए   सुमन सिंह ,डॉ० सीमा, अनिता,पूनम ,सोनिया ,नीलिमा, किरन ,  सौम्या ,मंजुला,अंजली, पूजा मधुलिका ,वंदना ,पूनम, प्रियंका , सरिता, बबिता,अर्पिता, सोनी, पूनम, रीना,मंजूला ,पायल,वंदना आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर सीमा राय,अमीता राय ,रीमा राय, ममता, वंदना , संध्या ,डा०अनुराधा, डा०अनिता , तूलिका ,अंजू , स्वर्णा प्रतिभा आदि के अलावा लगभग 200 से ऊपर महिलाएं शामिल रहीं।

Also Read

गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन मुश्किलें कम नहीं, जानें पूरा मामला

18 Sep 2024 08:18 PM

चंदौली Chandauli News : गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन मुश्किलें कम नहीं, जानें पूरा मामला

गंगा का जलस्तर मंगलवार की रात में थम गया । पानी थमने का साथ ही 20 सेंटीमीटर घट भी गया है । जलस्तर घटने से तटवर्ती गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। किन्तु... और पढ़ें