63 किलो गोमांस के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार : देर रात चोरी-छिपे गाय और बछड़ों को खेतों से लाते थे 

देर रात चोरी-छिपे गाय और बछड़ों को खेतों से लाते थे 
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Oct 03, 2024 01:16

गाजीपुर के सदर कोतवाली पुलिस ने चौकिया मोड़ के पास से 63 किलो गोमांस के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दंपति को उनके घर से पकड़ा गया।

Oct 03, 2024 01:16

Ghazipur News : गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली पुलिस ने चौकिया मोड़ के पास से 63 किलो गोमांस के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की, जिसके आधार पर दंपति को उनके घर से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी पर गोमांस की तस्करी का आरोप है।

गोमांस के साथ बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवेज उर्फ बब्बल और उसकी पत्नी शबनम के रूप में हुई है। दोनों चौकिया गांव, थाना कोतवाली, गाजीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने उनके घर से 63 किलो गोमांस, दो लोहे की बाकी, चार बड़े लोहे के चाकू, एक कुल्हाड़ी और गोमांस काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो लकड़ी के गुटके बरामद किए हैं। आरोपियों को शाम 4 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे देर रात चोरी-छिपे गाय और बछड़ों को खेतों से लाते थे और रात में ही उन्हें काटकर उनका मलबा बोरी में भरकर तालाब में फेंक देते थे ताकि आसपास के लोग उनकी गतिविधियों का पता न लगा सकें। इसके बाद गोमांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर तौलकर बेचा जाता था।

गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार दंपति पर कोतवाली थाना में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडे, उप निरीक्षक अगम दास, चंद्र शंकर मिश्र, अशोक कुमार गुप्ता, और अभिराज सरोज के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में कई कांस्टेबल भी मौजूद थे। जिन्होंने इस कार्रवाई में सहयोग दिया। 

Also Read

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई, डीएम ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

2 Oct 2024 08:04 PM

गाजीपुर Ghazipur News : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई, डीएम ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

गाजीपुर के कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और पढ़ें