स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सदर विधानसभा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता...
Ghazipur News : भाजपा ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा, राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ, जानें मकसद...
![भाजपा ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा, राज्यसभा सांसद ने किया शुभारंभ, जानें मकसद...](https://image.uttarpradeshtimes.com/untitled-design-6-83102.jpg)
Aug 13, 2024 16:51
Aug 13, 2024 16:51
Ghazipur News : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सदर विधानसभा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने किया।
हर घर तिरंगा अभियान
राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि उन वीर शहीदों को हमने याद किया, जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं। आज हम देश में अमृतकाल में जीवन यापन कर रहे हैं, यह स्वतंत्र माहौल हमें यूं ही नहीं मिला है। बहुत से शहीदों और मां भारती के वीर सपूतों ने अपना सिर कटाया है, फांसी के फन्दे पर झूले हैं, तब जाकर आज हमें यह आजादी मिली हैं। उन्हीं वीर सपूतों की स्मृति में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराकर उन्हें नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
इन रास्तों से गुजरी बाइक यात्रा
तिरंगा बाइक यात्रा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छावनी लाइन से शुरू होकर सैनिक चौराहा होते हुए मिश्र बाजार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके गांधी पार्क आमघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए यात्रा का समापन हुआ।
Also Read
![सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम, प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम, प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच](https://image.uttarpradeshtimes.com/ib-2024-12-22t112330881-91777.jpg)
22 Dec 2024 11:12 AM
जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा दो पालियों में होनी है। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी। और पढ़ें