वीर अब्दुल हमीद के गांव में आरएसएस प्रमुख : गाजीपुर में मोहन भागवत बोले- विविधताओं के बावजूद भारत एक

गाजीपुर में मोहन भागवत बोले- विविधताओं के बावजूद भारत एक
UPT | गाजीपुर में मोहन भागवत

Jul 01, 2024 18:30

मोहन भागवत सोमवार ने कहा कि विविधताओं के बावजूद भारत एक है। अपने मतभेदों के बावजूद भारत ने हजारों वर्षों से एक राष्ट्र के रूप में काम किया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया।

Jul 01, 2024 18:30

Ghazipur News : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद की जयंती के मौके पर उनके गांव  धामपुर पहुंचे। उन्होंने एक कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद पर लिखी पुस्तक 'मेरे पापा परमवीर' का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विविधताओं के बावजूद भारत एक है। 

हम एक देश और एक समाज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख ने कहा कि अपने मतभेदों के बावजूद भारत ने हजारों वर्षों से एक राष्ट्र के रूप में काम किया है। जब भी देश को बाहरी हमलों का सामना करना पड़ा, यह एकता स्पष्ट दिखाई दी। मोहन भागवत ने कहा कि बाहर से चाहे जो भी लगे, देश के प्रति प्रेम और भक्ति हर जगह व्याप्त है। हम एक देश और एक समाज हैं। विविधता में यह एकता चीन के हमले और पाकिस्तान के आक्रमण के समय साफ तौर पर दिखाई दी थी।

अब्‍दुल हमीद धाम में जरूर आएं
संघ प्रमुख ने कहा कि सभी लोगों को वर्ष में एक बार अब्‍दुल हमीद धाम में जरूर आना चाहिए। उनकी स्‍मतियों को आचार-व्‍यवहार में अपनाना चाहिए। बता दें कि वीर अब्दुल हमीद को 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान बहादुरीऔर बलिदान के लिए सर्वोच्च सेना सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। भागवत ने हामिद की सराहना करते हुए कहा कि मातृभूमि के प्रति प्रेम और भक्ति देश में हर जगह है। वीर सैनिक अपने प्राण देकर देश रक्षा करते हैं। अब्‍दुल हमीद का उदाहरण सबसे उत्तम है। 

हमीद और रसूलन बीबी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
आरएसएस प्रमुख ने हमीद ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद और रसूलन बीबी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने 'मेरे पापा परमवीर' पुस्तक का विमोचन किया। इसे डॉ. रामचंद्रन श्रीनिवासन ने हमीद के बेटे जैनुल हसन द्वारा बताई कहानियों के आधार पर लिखा है। 

Also Read

बोले-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में क्योटो डुबकी लगा रहा...

8 Jul 2024 02:51 AM

वाराणसी वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश ने कसा तंज : बोले-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में क्योटो डुबकी लगा रहा...

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहली बार सांसद चुने जाने पर जापान के साथ केंद्र सरकार का समझौता हुआ था। इसके तहत वाराणसी का विकास जापानी शहर क्योटो की तर्ज पर करने का प्लान था। हालांकि उस पर आगे कोई बात नहीं बढ़ सकी है। और पढ़ें