Gyanvapi Case : व्यासजी तहखाने की छत पर कम संख्या में जाएं नमाजी, हिंदू पक्ष का आवेदन

व्यासजी तहखाने की छत पर कम संख्या में जाएं नमाजी, हिंदू पक्ष का आवेदन
UPT | वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी

Feb 28, 2024 19:15

ज्ञानवापी के श्रृंगार गौरी मामले से जुड़ी बड़ी खबर आई है। इस मामले से जुड़े वादी राम प्रसाद सिंह ने व्यासजी के तहखाने की मरम्मत और उसके ऊपरी छत पर नमाजियों...

Feb 28, 2024 19:15

Varanasi News : ज्ञानवापी के श्रृंगार गौरी मामले से जुड़ी बड़ी खबर आई है। इस मामले से जुड़े वादी राम प्रसाद सिंह ने व्यासजी के तहखाने की मरम्मत और उसके ऊपरी छत पर नमाजियों की बढ़ती संख्या को लेकर डीएम रिसीवर को निर्देशित करने का आवेदन जिला जज की अदालत में दिया है। हिंदू पक्ष ने नमाजियों बढ़ती संख्या पर आपत्ति जताई गई है।

आपको बता दें कि आवेदन में कहा गया है कि तहखाने की छत बहुत कमजोर है। ऐसे में अगर नमाजियों की संख्या ज्यादा हुई तो छत को नुकसान हो सकता है। याचिका श्रृंगार गौरी नियमित दर्शन के सहयोगी वादमित्र की तरफ से दी गई है।
 
हिंदू पक्ष के वकील ने कहा
हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि कि वर्ष 2021 में मां श्रृंगार गौरी की ओर से याचिका दायर की थी। 31 जनवरी 2024 को जिला न्यायालय ने आदेश दिया कि प्रार्थना और पूजा फिर से शुरू की जा सकती है। लेकिन तहखाना लगभग 500 साल पुराना है, इसलिए इसकी दीवारें और छत बेहद नाजुक हैं। इसे देखते हुए तहखाने पर किसी को भी जाने की अनुमति न दिए जाने की मांग की। लोग तहखाने की छत पर जाकर नमाज पढ़ते हैं, इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है। दूसरा कारण यह है कि यह हमारी आस्था का विषय है और हम ऐसा नहीं कर सकते। हम जिस स्थान पर पूजा करते हैं, उस स्थान पर लोगों की संख्या कम करें।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें