Varanasi News : विपक्ष पर हमलावर गिरिराज सिंह, बहराइच घटना के लिए कह दी ये बड़ी बात...

विपक्ष पर हमलावर गिरिराज सिंह, बहराइच घटना के लिए कह दी ये बड़ी बात...
UPT | मीडिया से बात करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।

Oct 15, 2024 17:25

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बहराइच दंगों के लिए सपा कांग्रेस एवं टुकड़े टुकड़े गैंग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए...

Oct 15, 2024 17:25

Varanasi News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बहराइच दंगों के लिए सपा कांग्रेस एवं टुकड़े टुकड़े गैंग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह साजिश अखिलेश यादव की है। यह टुकड़े-टुकड़े गैंग की और कांग्रेस की साजिश है। बहराइच और बांग्लादेश जैसी घटनाएं होती हैं तो उनके जुबान से एक शब्द नहीं निकलते हैं।

कारपेट एक्सपो में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भदोही में कारपेट एक्सपो में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि बनारस धार्मिक स्थलों के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। काशी बनारसी साड़ी के रूप में भी जाना जाता है। काशी भदोही पूरी दुनिया में कारपेट की नगरी के रूप में जाना जाता है। भारत सरकार ने तय किया है कि 2030 तक एक सौ बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करेंगे। उसमें कारपेट की भूमिका अहम होगी। जिस तरह से ग्रोथ है, वह आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। पूरी दुनिया के एक्सपोर्ट में भारत की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है, इसे बढ़ाकर हमें 50 प्रतिशत करना है। 

तेजस्वी पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति ही मुसलमान जोड़ो, वोट जोड़ो की है। उन्होंने कहा कि यहां म्यांमार में घटना होती है तो मुंबई दिल्ली में लोगों के पेट में दर्द होता है। योगी सरकार के खानपान शुद्धता को लेकर लाए जा रहे नए अध्यादेश पर योगी सरकार का धन्यवाद किया, कहा कि देश के हर राज्य सरकार को खाने पीने की शुद्धता पर ध्यान देना चाहिए।

Also Read

घर के बाहर सहेलियों के साथ खेलते समय पहुंच गई कुएं के पास

15 Oct 2024 07:03 PM

गाजीपुर किशोरी की कुएं में गिरकर मौत : घर के बाहर सहेलियों के साथ खेलते समय पहुंच गई कुएं के पास

जनपद के रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी में 13 वर्षीय किशोरी घर के समीप खेलने के दौरान बाढ़ के पानी से भरे कुएं में अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसकी मौत कुएं में ही हो गई । और पढ़ें