Jaunpur News : मुंबई से घर आए युवक ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, परिजन और पुलिस हैरान...

मुंबई से घर आए युवक ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, परिजन और पुलिस हैरान...
UPT | एक सप्ताह पहले मुंबई से घर आए युवक ने की आत्महत्या।

Oct 25, 2024 14:50

मुंबई से एक सप्ताह पूर्व आए युवक ने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो कुछ शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा तो परिजनों...

Oct 25, 2024 14:50

Jaunpur News : मुंबई से एक सप्ताह पूर्व आए युवक ने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो कुछ शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, 20 साल का उमेश यादव मुंबई में रहता था। एक सप्ताह पूर्व ही अपने गांव आया था। बृहस्पतिवार की शाम भोजन के बाद अपने कमरे में सोने के लिए गया। शुक्रवार की सुबह जब देर तक बाहर नहीं आया तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। कोई आहट नहीं हुई तो खिड़की से झांककर देखा तो उमेश फंखे की हुक पर मृत अवस्था में लटका हुआ था। युवक के इस आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस
सीओ विवेक सिंह ने बताया कि युवक एक सप्ताह पूर्व मुंबई से आया था। वहां बीमार रहता था। यहां इलाज करवाने अपने घर आया था। सुबह परिजनों से जानकारी हुई कि उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Also Read

कोर्ट से हिन्दू पक्ष की मांग खारिज, अब हाईकोर्ट जा सकता है 33 साल से लंबित मामला

25 Oct 2024 06:53 PM

वाराणसी ज्ञानवापी में नहीं होगी खुदाई : कोर्ट से हिन्दू पक्ष की मांग खारिज, अब हाईकोर्ट जा सकता है 33 साल से लंबित मामला

हिंदू पक्ष के वकील जय शंकर रस्तोगी ने बताया कि जिला कोर्ट द्वारा ASI सर्वे की मांग को अस्वीकार कर दिया गया है। वे अब इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में अपील करने की योजना बना रहे हैं... और पढ़ें