Jaunpur News :  सुहागिन महिला बंदियों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, जेल की चहारदीवारी में मनाया करवा चौथ का त्योहार

सुहागिन महिला बंदियों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, जेल की चहारदीवारी में मनाया करवा चौथ का त्योहार
UPT | महिला बंदियों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

Oct 21, 2024 00:47

पतियों की लंबी आयु के लिए महिलाओं द्वारा रखे जाने वाला करवा चौथ का व्रत आज धूमधाम से मनाया गया। रविवार देर शाम निकले चांद को देखकर सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से चंद्र देवता की पूजा करते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना....

Oct 21, 2024 00:47

Jaunpur News : पतियों की लंबी आयु के लिए महिलाओं द्वारा रखे जाने वाला करवा चौथ का व्रत आज धूमधाम से मनाया गया। रविवार देर शाम निकले चांद को देखकर सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से चंद्र देवता की पूजा करते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना किया। तदुपरांत छलनी में दीपक रखकर अपने पति को चंद्रमा के सामने देखा। साथ ही पतियों का चरण स्पर्श करते हुए चंद्र देवता से उनकी लंबी आयु की कामना किया। इसी क्रम में जिला जेल में महिला बंदियों ने पहली बार जेल में पुलिस की पहरेदारी में  करवा चौथ का त्योहार मनाया गया।



चरण छूकर लिया आशीर्वाद
जनपद में छह महिला बंदियों ने चांद देखकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर पतियों के हांथो से तोड़ा करवा चौथ व्रत तथा उनके लंबी उम्र की कामना कर चरण छूकर आशीर्वाद लिया। जेल अधीक्षक डॉ विनय कुमार ने करवा चौथ का ब्रत रखे बंदी सुहागिन महिलाओं को उनके पूजा सामग्री की व्यवस्था की ।

परिवार में सुख शांति के लिए यह व्रत रखती हैं महिलाएं
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बृहद रूप से करवा चौथ का व्रत किया जाता है। आज के दिन सुहागिन महिला अपने पति की लंबी आयु स्वस्थ जीवन और घर परिवार में सुख शांति के लिए यह व्रत रखती है। सुबह से ही महिलाओं द्वारा अपने सोलह सिंगार के सामानों की खरीदारी की गई है। महिलाओं ने चूड़ी बिंदी और अन्य सामान खरीदने के साथ ही चंद्र देवता को अर्ग  देने के लिए अपने मनपसंद मिट्टी, पीतल व स्टील के लोटे जिससे कि अर्क दिया जाता है।

Also Read