advertisements
advertisements

Jaunpur News : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कयार गांव, वृद्ध की मौत, जानिये क्या है मामला...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कयार गांव, वृद्ध की मौत, जानिये क्या है मामला...
UPT | घटना में घायल महिला।

May 07, 2024 13:09

जनपद के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र गांव कयार मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोली लगने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। जबकि एक महिला...

May 07, 2024 13:09

Jaunpur News : जनपद के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र गांव कयार मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोली लगने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में छत ढलाई में शटरिंग को लेकर विवाद हो गया। शटरिंग कार्य के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में चली गोली से एक महिला पुरुष घायल हो गए। गोली से एक वृद्ध एजाज की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

क्या कहती है पुलिस
एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अरमान व एजाज अहमद दोनों पड़ोसी हैं।एजाज अहमद के यहां ढलाई का कार्य चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच छज्जा आगे निकालने को लेकर विवाद हो गया। अरमान ने विवाद के दौरान फायर कर दिया, जिसमें एजाज की गोली लगने से मौत हो गयी। जबकि दो अन्य मामूली घायल हैं। एजाज के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अरमान सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Also Read

ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

20 May 2024 11:55 AM

गाजीपुर Ghazipur News : ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

दिलदारनगर पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले एक श्रमिक को चाकू मारकर जख्मी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी मयफोर्स के साथ चेकिंग अभियान... और पढ़ें