जौनपुर में बीएसए का औचक निरीक्षण : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पहुंचे तीन विद्यालयों में, जानिए क्या की कार्रवाई...

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पहुंचे तीन विद्यालयों में, जानिए क्या की कार्रवाई...
UPT | निरीक्षण करते बीएसए

Jul 09, 2024 18:46

जौनपुर में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को  तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। सर्व प्रथम वह निरीक्षण के लिए...

Jul 09, 2024 18:46

Jaunpur News : जौनपुर में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को  तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। सर्व प्रथम वह निरीक्षण के लिए प्राथमिक विद्यालय प्रेमापुर नटान में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका सरिता सिंह 8 जुलाई से बाल्य देखभाल अवकाश पर गयी थी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। 

कमियों के कारण प्रधानाध्यापिका से मांगा स्पष्टीकरण
प्राथमिक विद्यालय प्रेमापुर नटान में निरीक्षण के दौरान विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से सही पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 71 छात्रों में से विद्यालय में मात्र 42 छात्र उपस्थित मिले। इसके अलावा मध्यान्ह् भोजन योजना के अन्तर्गत दाल-चावल बना हुआ मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के छात्रों की अनुपस्थिति को छात्र उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं की थी। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सवाल-जवाब किए। कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका में छात्रों की अनुपस्थिति को दर्ज नहीं करना प्रथम दृष्टया मध्यान्ह् भोजन योजना का दुरुपयोग किया जाना प्रतीत होता है। इस दौरान विद्यालय में साफ-सफाई पाई गई। विद्यालय परिसर की बाउन्ड्री वाल का निर्माण नहीं हुआ देखा मौके पर ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान से दूरभाष से वार्ता कर बाउन्ड्री वाल निर्माण कराने कर अनुरोध किया। विद्यालय में पायी गयी कमियों के कारण प्रधानाध्यापिका से तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर का किया निरीक्षण
इसके बाद वह निरीक्षण के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर, धर्मापुर में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अनुदेशक आनन्द कुमार सिंह 8 जुलाई से निरीक्षण तिथि तक अनुपस्थित पाये गये, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से सही पाई गई। उन्होने मध्यान्ह् भोजन की जानकारी ली। विद्यालय में कुल नामांकित 105 छात्रों में से विद्यालय में 63 छात्र उपस्थित पाए गए। निरीक्षण में विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया।

तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
इसके अलावा उन्होने विकासखण्ड धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय नयनसण्ड हरिजन बस्ती का भी औचक  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका शिवांगी मौर्या 1 जुलाई  से चिकित्सकीय अवकाश पर थी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से सही नहीं पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 55 छात्रों में से विद्यालय में मात्र 27 छात्र उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्हे विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय में पायी गयी कमियों के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक को तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें