Jaunpur News : साउथर्न फेडरल यूनिवर्सिटी पीयू से करेगा एमओयू, डॉ. सुधीर को रूस से मिला विजटिंग प्रोफेसर सम्मान

साउथर्न फेडरल यूनिवर्सिटी पीयू से करेगा एमओयू, डॉ. सुधीर को रूस से मिला विजटिंग प्रोफेसर सम्मान
UPT | डॉ. सुधीर के. उपाध्याय

Jun 22, 2024 22:13

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर के. उपाध्याय को विजीटिंग प्रोफेसर का सम्मान मिला है। यह सम्मान रूस की साउथर्न फ़ेडरल यूनिवर्सिटी, रोस्तोव-ऑन-डॉन ने विजिटिंग प्रोफेसर से सम्मानित किया गया है...

Jun 22, 2024 22:13

Jaunpur News : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर के. उपाध्याय को विजीटिंग प्रोफेसर का सम्मान मिला है। यह सम्मान रूस की साउथर्न फ़ेडरल यूनिवर्सिटी, रोस्तोव-ऑन-डॉन ने विजिटिंग प्रोफेसर से सम्मानित किया गया है। डॉ. सुधीर उपाध्याय को रूस के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय ने 4 जून से 16 जून तक रूस में कई वैज्ञानिक व्याख्यान दने के लिए आमंत्रित किया था। इस क्रम में डॉ. सुधीर उपाध्याय ने गेलेंद्ज्हिक, रोस्तोव-ऑन-डॉन  एवं मास्को के यूनिवर्सिटी का विजिट किया। 

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने दी बधाई
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के  सहायक आचार्य  डॉ. उपाध्याय को यह आमंत्रण उनके शोध पत्रों की उच्च कोटि के गुणवत्ता के ही आधार पर मिला था। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने डॉ. सुधीर उपाध्याय को रूस से मिले इस सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर जैसे शिक्षकों की प्रतिभा से विश्वविद्यालय का नाम वैश्विक पटल पर पहुंच रहा है। देश के बाहर के विश्वविद्यालयों से शैक्षिक कार्य के लिए आमंत्रित किया जाना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

वैज्ञानिक विवेचनों में दिए अमूल्य योगदान
उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन " पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के मृदा आवरण के सतत विकास की संभावनाएं और समस्याएं" और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक स्कूल द्वारा आयोजित "मानव जनित भार के तहत मृदा पारिस्थितिकी तंत्र की निगरानी, सुरक्षा और बहाली" पर  था। डॉ. सुधीर उपाध्याय रूस के अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में रुसी वैज्ञानिकों, शोध छात्रों के साथ कई दिनों तक वैज्ञानिक विवेचनों में अपना अमूल्य योगदान दिए।  

दोनों विश्वविद्यालयों को मिलेगा लाभ
रूस की साउथर्न फ़ेडरल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोफेसर मैक्सिम बोंडारेव, वाइस रेक्टर, एवं प्रो. तातियाना मिंकिना, प्रमुख, मृदा विज्ञान विभाग, साउथर्न फ़ेडरल यूनिवर्सिटी ने डॉ.सुधीर उपाध्याय के रिसर्च एवं वैज्ञानिक सोच को देखते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने के लिए तैयार हुए। इस अनुसंधान और सहयोग गतिविधियों से दोनों विश्वविद्यालयों को लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने दोनों विश्वविद्यालयों के प्रमुख मेम्बरों से ऑनलाइन मीटिंग भी की। उन्होंने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय साउथर्न फ़ेडरल यूनिवर्सिटी से साइंटिफिक समझौता करने को तैयार है। विश्वविद्यालयों के मध्य समझौता का मुख्य एजेंडा अनुसंधान क्षेत्र में विकास, विशेष रूप से पर्यावरण और मृदा विज्ञान अनुसंधान, जल अनुसंधान, प्रतिकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों में फसलों की वृद्धि, फैकल्टी एंड स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम इत्यादि विषयों पर है।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें