Jaunpur News : घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के मामले में पूर्व कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी 

Sep 01, 2024 21:13

कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी रहे मुफ्ती मेहंदी के खिलाफ दुष्कर्म मामले में रविवार को गिरफ्तारी की गई है। पीड़िता ने...

Sep 01, 2024 21:13

Jaunpur News : कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी रहे मुफ्ती मेहंदी के खिलाफ दुष्कर्म मामले में रविवार को गिरफ्तारी की गई है। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा और कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुफ्ती मेहंदी ने पिछले 10 वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि मुफ्ती ने उसे शादी का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में लगातार धमकियां देने लगे और अन्य लोगों से संबंध बनाने के लिए दबाव डालते रहे।

विरोध करने पर धमकी देने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी के घर झाडू-पौंछा का काम करती थी। पीडिता का आरोप है कि जब उसने शादी की बात की। तो मुफ्ती इधर-उधर की बातें करके उसे टालते रहे। जब उसने इनकार किया, तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मुफ्ती ने उसकी अंतरंग तस्वीरें दिखाकर उसे डराया और शारीरिक संबंध बनाए। 27 अगस्त 2024 को भी मुफ्ती ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और धमकाया कि यदि उसने पुलिस से शिकायत की, तो उसके परिवार को खत्म कर देंगे। इस मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किया गिरफ़्तार
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि मुफ्ती मेहंदी पूर्व में कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष रह चुके हैं, लेकिन 26 मार्च 2022 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुफ्ती पर अभी तक कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। वहीं शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि मुफ्ती मेहंदी को पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें