advertisements
advertisements

Jaunpur News : किसान के मड़हे में लगी आग, हज़ारों का सामान जलकर राख

किसान के मड़हे में लगी आग, हज़ारों का सामान जलकर राख
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 03, 2024 22:46

मड़ियाहूं क्षेत्र के गांव बदौवां में घर के बाहर बने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। मड़हे में रखा अनाज,कपड़े व नगदी जलकर...

May 03, 2024 22:46

Jaunpur News : थाना मड़ियाहूं क्षेत्र के गांव बदौवां में घर के बाहर बने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। मड़हे में रखा अनाज,कपड़े व नगदी जलकर राख हो गया।

अनाज व अन्य सामान जलकर राख
बदौवां गांव निवासी जिलेदार यादव का परिवार हनुमान नगर में बने पाही पर रहता है। जहां दोपहर में अचानक उनके मड़हे में आग लग गयी। उस समय घर पर केवल महिलाएं व बच्चे थे। आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक मड़हे मे रखा सभी अनाज व अन्य सामान जलकर राख हो गया था।

पचास हज़ार रुपये का हुआ नुकसान
परिजनों के मुताबिक, लगभग पचास हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है। जिलेदार व उनके परिजनों ने इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दिया है।

Also Read

ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

20 May 2024 11:55 AM

गाजीपुर Ghazipur News : ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

दिलदारनगर पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले एक श्रमिक को चाकू मारकर जख्मी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी मयफोर्स के साथ चेकिंग अभियान... और पढ़ें