Jaunpur News : 'जनता ने भाजपा का घमंड चकनाचूर किया, देश में हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव'

'जनता ने भाजपा का घमंड चकनाचूर किया, देश में हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव'
UPT | मीडियाकर्मियों से रूबरू समाज जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे अशोक सिंह।

Jun 11, 2024 15:39

समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जैनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे अशोक सिंह ने मतदाताओं का पार्टी पर विश्वास जातने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने बीजेपी के घमंड...

Jun 11, 2024 15:39

Jaunpur News : समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जैनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे अशोक सिंह ने मतदाताओं का पार्टी पर विश्वास जातने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने बीजेपी के घमंड और अहंकार को तोड़ दिया है।यूपी समेत देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन दिया है। 

जनता का आभार जताया
शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने पार्टी पर विश्वास जताने के लिए जौनपुर के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। जनता ने मुझे और मेरी पार्टी को वोट के रूप अपना आशीर्वाद दिया है। अन्य लोकसभा सीटों पर भी हमारे पार्टी के उम्मीदवारों को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। 

हवा हो गया भाजपा के 400 पार का नारा
अशोक सिंह ने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी के घमंड को चकनाचूर कर दिया है। मैंने चुनाव से पहले ही कहा था कि कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार नहीं बना पाएगी। सरकार से जनता नाराज थी। भाजपा के 400 पार के नारे को जनता ने हवा कर दिया। भाजपा अपने सहयोगियों को साथ लेकर ज्यादा दिन तक सरकार नहीं चला पाएगी।देश में एक बार फिर मध्यावधि चुनाव के आसार हैं।

Also Read

सुधा मूर्ति ने 30 साल से नहीं खरीदी एक भी साड़ी, खुद किया खुलासा, काशी में लिया था संकल्प

5 Jul 2024 05:18 PM

वाराणसी Varanasi News : सुधा मूर्ति ने 30 साल से नहीं खरीदी एक भी साड़ी, खुद किया खुलासा, काशी में लिया था संकल्प

हाल ही में राज्यसभा सांसद बनीं सुधा मूर्ति ने खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले 30 सालों में एक भी साड़ी नहीं खरीदी है। मशहूर आईटी कंपनी इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं और.. और पढ़ें