advertisements
advertisements

Jaunpur News : सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन पर बोले सीओ- हेलमेट जीवन का अहम हिस्सा

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन पर बोले सीओ- हेलमेट जीवन का अहम हिस्सा
UPT | सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन पर यातायात नियमों के पालन की शपथ लेते लोग।

May 04, 2024 17:49

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शनिवार को एआरटीओ कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी। यातायात क्षेत्राधिकारी देवेश गुप्ता ने कहा...

May 04, 2024 17:49

Jaunpur News : सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शनिवार को समापन हो गया। एआरटीओ कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी। यातायात क्षेत्राधिकारी देवेश गुप्ता ने कहा कि हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करें, अगर आप लोग के परिवार से कोई वाहन लेकर घर से निकले तो उसे हेलमेट के लिए जागरूक करें और उनको हेलमेट पहनाकर ही घर से भेजें। 

नियमों के पालन से रुक सकते हैं हादसे
सीओ देवेश गुप्ता ने कहा कि हेलमेट हम लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है। वाहन चलाते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, धीरे वाहन चलाकर दुर्घटना से बचा जा सकता है। हम लोगों की जिम्मेदारी है कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय पर्स में चार चीजों का रखना जरूरी है। ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागजात, पीयूसी, इंश्योरेंस पेपर जरूर रखें। ज़िले में विगत एक साल से हेलमेट न लगाने, गाड़ी में सीट बेल्ट न लगाने और काला शीशा लगाकर चलने वालों में कमी आई है।एआरटीओ प्रवर्तन एसपी सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर हम एक नए समाज का निर्माण कर सकते हैं। 

बच्चों को दी नियमों की जानकारी
यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जैसे आप भी समाज का अंग हैं। बच्चों से कहा कि पहले अपने घर और समाज को जागरूक करें। उसका बाद वाहन चलाते समय यातायात के नियमों के पालन करें।
  
इन नियमों का पालन करें
आरआई अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि जब हर घर में लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो जाएंगे तो दुर्घटनाओं में कमी हो जाएगी। हम लोगों को जागरूक करने के लिए काम कर रहे हैं। वाहन चलाते समय विशेष बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। वाहन चलाते समय बीआईएस मार्क का हेलमेट अवश्य पहनें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। अपनी लेन में ही वाहन चलाएं। तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। नशे में वाहन न चलायें। बिना लाइसेंस के वाहन न चलायें। 

सीओ को किया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत मे मोमेंटो देकर सीओ यातायात को सम्मानित किया गया। यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने वहां उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर शनि सिंह, अर्पित श्रीवास्तव, नवीन पांडेय, राजन राय, गुंजन यादव, अमित कुमार आदि रहे मौजूद रहे।

Also Read

ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

20 May 2024 11:55 AM

गाजीपुर Ghazipur News : ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

दिलदारनगर पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले एक श्रमिक को चाकू मारकर जख्मी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी मयफोर्स के साथ चेकिंग अभियान... और पढ़ें