advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया, सवालों से कन्नी काटी... 

सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया, सवालों से कन्नी काटी... 
UPT | जौनपुर में नामांकन दाखिल करते सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा।

May 03, 2024 17:31

जौनपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। बाबूसिंह कुशवाहा ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। वह बांदा जनपद के रहने वाले हैं। बसपा...

May 03, 2024 17:31

Jaunpur News : जौनपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। बाबूसिंह कुशवाहा ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। वह बांदा जनपद के रहने वाले हैं। बसपा सरकार में वह मंत्री रहे। उनके ऊपर NHRM घोटाले का आरोप है। जिले के सपा कार्यकर्ता ही उनका बाहरी होने के नाते विरोध जता चुके हैं। 

इन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में है सपा
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जौनपुर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज, फ्लाई ओवर, बाईपास, अंडरपास आदि लोकल मुद्दे हैं। इनका निर्माण पूरा कराया जाएगा। बेरोजगारी, किसानों के खाद की महंगाई, पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी चुनाव मैदान में है। हालांकि वह मीडिया के कई सवालों से बचते नजर आए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read

ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

20 May 2024 11:55 AM

गाजीपुर Ghazipur News : ढाबे पर श्रमिक ने सहयोगी को चाकू मारा, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

दिलदारनगर पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले एक श्रमिक को चाकू मारकर जख्मी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी मयफोर्स के साथ चेकिंग अभियान... और पढ़ें