चर्चित सीटों में से एक मछलीशहर है। जहां समाजवादी पार्टी (SP) ने मछलीशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रिया सरोज पर भरोसा जताया। प्रिया ने बीजेपी के प्रत्याशी बी.पी.सरोज को 38850 मतों से हराकर जीत हासिल की।
मछलीशहर में सपा की दौड़ी साइकिल : प्रिया सरोज पर जनता ने पहली बार जताया भरोसा, वकील से बनीं सांसद
Jun 04, 2024 22:18
Jun 04, 2024 22:18
कौन हैं प्रिया सरोज
प्रिया सरोज उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में वकालत करती हैं। वह केराकत से विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। 25 वर्षीय प्रिया, पासी समुदाय से आती हैं। वह पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से की है। दिल्ली स्थित एयफोर्स स्कूल में इंटरमीडियट (12वीं) तक पढ़ाई करने वाली प्रिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से स्नातक किया। इसके बाद नोएडा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की। वह फिलहाल उच्चतम न्यायालय (Supreme Court ) में प्रैक्टिस भी कर रहीं हैं।
कौन-कौन लड़ा यहां से चुनाव?
मछलीशहर से 2024 के चुनाव के लिए प्रमुख दावेदारों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी मैदान में अपने प्रतिनिधि के रूप में बी.पी.सरोज को उतारा। जबकि समाजवादी पार्टी (SP) ने प्रतिष्ठित सीट के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रिया सरोज को चुना। प्रिया सरोज जीत दर्ज कर चुनावी रण में समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ाई। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं में क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। अगर बात करें पिछली बार यानी 2019 लोकसभा चुनाव की तो इस लोकसभा सीट से कांटे की टक्कर में भारतीय जनता पार्टी ने महज 181 वोटों से जीत हासिल की थी। मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र यूपी के पूर्वांचल में स्थित है। यह कई विधानसभा क्षेत्रों और जौनपुर के साथ-साथ वाराणसी जिलों के संयोजन से बना है।
2019 लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था?
2019 के चुनाव में मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के लिए पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 1,848,306 थी। इनमें से 1,034,925 वोट वैध माने गए। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्याशी भोलानाथ (बीपी सरोज) ने जीती थी। उन्हें कुल 488,397 वोट मिले। पिछली बार उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी (BSP) के त्रिभुवन राम (टी राम) से था, जिन्हें कुल 488,216 वोट मिले। कांटे की इस टक्कर में जीत का अंतर बेहद कम था और भोलानाथ सिर्फ 181 वोटों से जीते थे।
मछलीशहर का जातीय समीकरण
मछलीशहर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा दलित मतदाता हैं। इसके बाद अगड़ी जाति के मतदाताओं का नंबर आता है लेकिन पिछड़ों और दलितों की संख्या मछली शहर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक है, इतना की ये किसी भी उम्मीदवार की जीत हार को तय कर सकते हैं। पिछड़ों में यादवों की संख्या बाकी की जातियों से बहुत अधिक है। मछलीशहर लोकसभा सीट कुल पांच विधानसभा सीट को मिलाकर बनाया गया है।
Also Read
5 Oct 2024 10:19 PM
बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें