Jaunpur News : झमाझम बरसे बदरा, भीषण गर्मी से राहत मिली, किसानों के चेहरे खिले... 

झमाझम बरसे बदरा, भीषण गर्मी से राहत मिली, किसानों के चेहरे खिले... 
UPT | जौनपुर में रात जमकर हुई बारिश।

Jun 20, 2024 10:00

जनपद में देर रात दो घंटे की तेज बारिश ने भीषण गर्मी से आम जनमानस को राहत मिली है। जिले में चल रही भयंकर लू और 46 डिग्री तापमान में अचानक गिरावट आई है। सूर्य देवता...

Jun 20, 2024 10:00

Jaunpur News : जनपद में देर रात दो घंटे की तेज बारिश ने भीषण गर्मी से आम जनमानस को राहत मिली है। जिले में चल रही भयंकर लू और 46 डिग्री तापमान में अचानक गिरावट आई है। सूर्य देवता भी बदलों के आगोश में छिप गए हैं।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अचानक हुई बारिश व ठंड हवाओं ने आम जनमानस को भीषण गर्मी से राहत दी है। आपको बता दें कि जनपद में पिछले लगभग एक महीने से सूर्य भगवान की तपिश जौनपुर की धरती झुलस गई थी। तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया था। रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। 

अब शुरू होगी खेतों की जुताई
बारिश के बाद पारा 40 डिग्री तापमान से नीचे आ गया है। बारिश से जहां आम जनमानस को राहत मिली है, वहीं पशु पक्षियों को भी राहत मिली है। इस बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं। माना जा रहा है कि यह बारिश खेती के लिए फायदेमंद साबित होगी। खेतों में जुताई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। बारिश न होने से किसान परेशान हो गया था।बारिश शुरू होने से किसानों की बुवाई का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा।

Also Read

बनारस स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस में DRI ने की छापेमारी, करोड़ों का विदेशी सोना बरामद

8 Jul 2024 06:51 PM

वाराणसी Varanasi News : बनारस स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस में DRI ने की छापेमारी, करोड़ों का विदेशी सोना बरामद

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम को बड़ी सफलता मिली है। वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन से करोड़ों का विदेशी सोना के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। और पढ़ें