Jaunpur News : मंत्री ने लगाई झाड़ू, बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया

मंत्री ने लगाई झाड़ू, बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता का संदेश दिया
UPT | सड़क पर झाड़ू लगाते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव।

Oct 02, 2024 13:28

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर बुधवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गांधी तिराहे पर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर...

Oct 02, 2024 13:28

Jaunpur News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर बुधवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गांधी तिराहे पर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा राय सहित तमाम भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

स्वच्छता अभियान चलाया 
गिरीश चंद्र यादव ने माल्यार्पण के तत्पश्चात स्वच्छता अभियान चलाया और सांकेतिक रूप से साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का स्वच्छता, ग्राम स्वराज, खादी को बढ़ावा देने का जो सपना था, उसके लिए हमने और हमारी पार्टी के लोगों ने प्रतीकात्मक रूप से प्रेरणा देने के लिए काम किया है। गांधी जी को यही सच्ची श्रद्धांजलि है। हम लोगों को गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।

Also Read

 धूमधाम से मनाई गई, जिलाधिकारी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि   अर्पित की

2 Oct 2024 08:04 PM

गाजीपुर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती : धूमधाम से मनाई गई, जिलाधिकारी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

गाजीपुर के कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और पढ़ें