Jaunpur News : सपा के पूर्व विधायक बोले- बीजेपी सरकार ने नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया 

सपा के पूर्व विधायक बोले- बीजेपी सरकार ने नौजवानों और किसानों के साथ धोखा किया 
UPT | सपा के पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव

Jun 21, 2024 16:35

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक लाल बहादुर यादव ने चुनाव संपन्न होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबू सिंह कुशवाहा ने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव जीता है। जनता को...

Jun 21, 2024 16:35

Jaunpur News : समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक लाल बहादुर यादव ने चुनाव संपन्न होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबू सिंह कुशवाहा ने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव जीता है। जनता को जब भी मौका मिला है, उसने जिसे चाहा, उसे चुना है। वह बराबर जनता के बीच में हैं। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है। 

किसानो, नौजवानों के साथ धोखा
यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने पर सपा के पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ये पेपर लीक की कोई नई और पहली घटना नहीं है। इसका खामियाजा नौजवानों को भुगतना पड़ रहा है। नौकरी करने की उम्र भी निकलती जा रही है। इस सरकार ने किसानों, नौजवानों के साथ बहुत बड़ा धोखा और छलावा किया है, उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है।

बैसाखी के सहारे है बीजेपी की सरकार
पूर्व विधायक ने कहा कि हज़ारों किसान धरने पर थे। सैकड़ों किसान शहीद हो गए। उसके बाद सरकार ने अपने बनाये किसान बिल को वापस लिया। उसी तरह आज भी किसानों की भावनाओं के हिसाब से कुछ भी नहीं है। भाजपा सरकार ने तो पहले ही कह दिया है कि उन्होंने जितना चुनावी वादा किया था वो तो जुमला था। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। किसान तो आज भी परेशान है, खाद, बिजली, पानी सब मंहगा हो गया है। लेकिन, उसको उसके अनाज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान दोहरी मार से पीड़ित है। इसीलिए इनको इस बार सबक सिखा दिया। 400 पार की बात करते थे, लेकिन इस बार अब वह सरकार बन गयी, जो बैशाखी के सहारे है।

Also Read

जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

5 Oct 2024 10:19 PM

जौनपुर Jaunpur News : जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें