BHU में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तीन हॉस्टल के पांच कमरे पुलिस ने किया सील

तीन हॉस्टल के पांच कमरे पुलिस ने किया सील
UPT | पुलिस द्वारा हॉस्टल पर पोस्टर चस्पा

Feb 20, 2024 10:59

सर्व विद्या की राजधानी कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है सभी आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है इसके साक्षी लगातार हॉस्टलों में पुलिस रूट मार्च भी कर रही है।

Feb 20, 2024 10:59

Varanasi News : सर्व विद्या की राजधानी कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है सभी आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है इसके साक्षी लगातार हॉस्टलों में पुलिस रूट मार्च भी कर रही है। ब्रोचा छात्रावास के पास शनिवार की रात में स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत के बाद बीएचयू में बवाल करने वाले 12 नामजद 200 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बीएचयू के डिप्टी चीफ डॉक्टर राकेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने शुभम शुक्ला, संजय गांधी, अनुज राय, अंकित पाल, सूरज कुमार उमराव, दुर्गेश यादव, अमिया संकेत कुमार, संभव कौशिक, अभिषेक कुमार, सुरेश कुमार पासवान, प्रत्यूष कुमार, यशवर्धन राज सहित 200 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 332, 353, 427, 323, 504, 506,452, 283, 505 (1) b, संपत्ति को नुकसान अधिनियम 3, 4, 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करने में जुटी है। आरोप है कि आरोपी छात्रों ने दुर्घटना के बाद यह अफवाह फैला दिया की दुर्घटना में मृतक विश्वविद्यालय का छात्र है। 

बीएचयू प्रशासन और जिला प्रशासन में मिलकर विश्वविद्यालय के हॉस्टल के बिड़ला के कमरा नंबर 157, 158 और 159 रूम को सील किया। इसके साथ ही उन सभी लड़कों के वहां पर पोस्ट चस्पा किए गए जो उसे दिन रात के बावल में शामिल थे वांछित लिखकर यह चस्पा किया गया। उनके बारे में जानकारी हो तो विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया जाए।

भेलूपुर एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि प्रोक्टरोलिया के सुरक्षा कर्मियों एवं छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। उसमें कुछ नामजद लड़कों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जो हॉस्टल में इंलीगल तरीक़े से हॉस्टल में लड़के रहते थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रोक्टरोलिया बोर्ड एवं वार्डेन के साथ मिलकर हॉस्टल की जांच कर सील की कार्यवाही की गई है। तीन हॉस्टल के पाँच कमरों को सील किया गया है। जिनके खिलाफ पोस्टर चस्पा किया गया है। जो मुकदमा लिखा गया है उसमें 12 नामजद 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

Also Read

जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

5 Oct 2024 10:19 PM

जौनपुर Jaunpur News : जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें