नसीम इंडिया का निधन : काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर, जापान में किया था भारत का प्रतिनिधित्व

काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर, जापान में किया था भारत का प्रतिनिधित्व
UPT | Symbolic Image

Oct 16, 2024 13:58

काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम अख्तर नहीं रहे। नसीम ने वाराणसी के दालमंडी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

Oct 16, 2024 13:58

Short Highlights
  • निधन से फुटबॉल जगत में शोक की लहर
  • 1962 में यूथ इंडिया गेम्स में भाग लेने के लिए जापान के टोक्यो का दौरा
  • कालका एक्सप्रेस में टीटी के रूप में की नौकरी
Varanasi News : काशी के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम अख्तर अब हमारे बीच नहीं रहे। 74 वर्षीय नसीम ने वाराणसी के दालमंडी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनके निधन से फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। नसीम का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

जापान में किया भारत का प्रतिनिधित्व
नसीम ने 1962 में यूथ इंडिया गेम्स में भाग लेने के लिए जापान के टोक्यो का दौरा किया, जहां उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। वे काशी और उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेला। इसके अलावा, उन्होंने ईस्टर्न रेलवे को फुटबॉल चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और काफी समय तक टीम के कप्तान रहे।


फुटबॉल के क्षेत्र में अहम योगदान
नसीम जीवनभर ईस्टर्न रेलवे में कार्यरत रहे और कालका एक्सप्रेस में टीटी के रूप में नौकरी की। उनका योगदान फुटबॉल के क्षेत्र में हमेशा याद रखा जाएगा। नसीम इंडिया के खेल से जुड़े रहे फुटबॉल कोच विनोद कनोजिया ने बताया कि बीती रात 1:30 बजे उनका इंतकाल घर पर ही हो गया था।

Also Read

गंगा के ऊपर इस जिले में बनेगा रेल-रोड ब्रिज, सिक्स लेन हाईवे के साथ ये होंगी खासियत....

16 Oct 2024 05:13 PM

वाराणसी यूपी को केंद्र से बड़ी सौगात : गंगा के ऊपर इस जिले में बनेगा रेल-रोड ब्रिज, सिक्स लेन हाईवे के साथ ये होंगी खासियत....

भारत की आस्था नगरी बनारस में एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत होने जा रही है, जिसके तहत देश का सबसे बड़ा रेल-रोड ब्रिज बनाया जाएगा। हाल ही में कैबिनेट ने इस परियोजना को मंजूरी दी है... और पढ़ें