रोशनी जायसवाल के समर्थन में उतरी कांग्रेस : भाजपा पर लगाया झूठे मुकदमे करने का आरोप, पुलिस कर रही तलाश

भाजपा पर लगाया झूठे मुकदमे करने का आरोप, पुलिस कर रही तलाश
UPT | रोशनी जायसवाल

Oct 26, 2024 00:09

कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल 15 सितंबर 2024 को लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के प्रेमचंद नगर कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक राजेश सिंह के साथ मारपीट मामले में फरार चल रही हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी रोशनी के समर्थन में उतरी है...

Oct 26, 2024 00:09

Varanasi News : कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल 15 सितंबर 2024 को लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के प्रेमचंद नगर कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक राजेश सिंह के साथ मारपीट मामले में फरार चल रही हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी रोशनी के समर्थन में उतरी है। कांग्रेस ने भाजपा पर झूठे मुकदमे करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल के कोर्ट में पेश न होने की वजह से कुर्की का नोटिस जारी कर दिया है।

कांग्रेस ने एक्स पर किया पोस्ट
कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि वाराणसी की बेटी आज रो रही है। आखिर रोशनी का क्या गुनाह था? बलात्कार की धमकी देने वाले भाजपाई राजेश सिंह के खिलाफ आवाज़ उठाना? पिछले 40 दिनों से रोशनी का पति, भाई और 5 अन्य लोग सदस्य जेल में है, रोशनी के घर की कुर्की का आदेश दे दिया गया है। रोशनी जैसवाल भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है, उनका गुनाह सिर्फ इतना है कि 4 सालों तक सोशल मीडिया पर भद्दे भद्दे कमेंट करने वाले वाराणसी निवासी राजेश सिंह के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसके बाद भाजपा नेताओं के आदेश पर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लाद दिया गया और पिछले 40 दिनों से रोशनी अपने एक बच्चे के साथ गुमनामी की जिंदगी काट रही है।
 
कई दिन से फरार चल रही हैं रोशनी
वाराणसी की अदालत ने राजेश सिंह की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर रोशनी कुशल जायसवाल और उनके सहयोगियों पर मामला दर्ज किया गया था। यह मामला वर्तमान में सिविल इंजीनियरिंग विभाग की अदालत में विचाराधीन है।  पुलिस टीम द्वारा काफी समय से रोशनी जायसवाल की तलाश की जा रही थी, परंतु उन्हें खोज पाने में असफलता मिली। इस स्थिति को देखते हुए वाराणसी की अदालत ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है। साथ ही, जांच अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे रोशनी के निवास स्थान और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर संपत्ति कुर्की का नोटिस लगाएं।



यह है पूरा मामला
15 सितंबर 2024 को रोशनी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेश सिंह के घर पहुंची। रोशनी ने आरोप लगाया कि राजेश सिंह ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील टिप्पणियां की थीं। इस पर रोशनी ने राजेश सिंह के घर के बाहर हंगामा किया, और उनके साथ मारपीट तथा तोड़फोड़ की। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने राजेश सिंह को बुलाया। इसके बाद, भाजपा के समर्थकों ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मामले को संभालते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त एस चन्नाप्पा ने रोशनी के पति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रोशनी को नहीं पकड़ा गया।

Also Read