Varanasi News : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे काशी, विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में हुए शामिल

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे काशी, विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में हुए शामिल
UPT | चिराग पासवान गंगा आरती करते हुए

Apr 20, 2024 23:45

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान परिवार सहित शामिल हुए। इस दौरान उनकी माता भी मौजूद थी।

Apr 20, 2024 23:45

Varanasi News (सुरेंद्र कुमार गुप्ता) : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान काशी पहुंचे। इस दौरान वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में परिवार जनों के साथ शामिल हुए। मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया। चिराग पासवान ने मां भगवती से पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रार्थना किया।

कभी वीडियो बनाते तो कभी तस्वीरें लेते दिखें चिराग पासवान
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान परिवार सहित शामिल हुए। इस दौरान उनकी माता भी मौजूद थी। चिराग पासवान समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों ने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया। मां भगवती के आरती का दर्शन कर चिराग पासवान समेत सभी लोग मंत्रमुग्ध नजर आए। चिराग पासवान कभी वीडियो बनाते तो कभी तस्वीरें लेते दिखें। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, संरक्षक इंदु शेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र मोमेंटो व प्रसाद देकर सभी का स्वागत किया।

अपने परिवार के साथ आया हूं : चिराग
गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा गंगा आरती का हिस्सा बनना एक पूर्ण दिव्य अनुभव है। मैं अपने परिवार के साथ यहां आया हूं। आरती में शामिल होकर बहुत आशीर्वाद महसूस हो रहा है।

Also Read

जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

5 Oct 2024 10:19 PM

जौनपुर Jaunpur News : जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें