Varanasi News : 84 घाटों और 12 कुंडों के नागकेसर मिश्रित जल से व्यापारियों ने किया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक

84 घाटों और 12 कुंडों के नागकेसर मिश्रित जल से व्यापारियों ने किया काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक
UPT | बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते जाते हुए विश्वनाथ गली के व्यापारी

Aug 05, 2024 13:23

सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले व्यापारियों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक से पहले व्यापारियों का समूह दशाश्वमेध स्थित चित्तरंजन पार्क में एकत्र हुआ और जुलूस की शक्ल में ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ सिंह द्वार, विश्वनाथ गली होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा।

Aug 05, 2024 13:23

Varanasi News : सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक कार्यक्रम से पहले विश्वनाथ गली के व्यापारियों का समूह दशाश्वमेध स्थित चित्तरंजन पार्क में एकत्र हुआ और शोभायात्रा के रूप में डमरूओं की गड़गडाहट एंव शंखनाद के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा का जलाभिषेक किया।

12 प्राचीन पौराणिक कुंडों का पूजन किया
जलाभिषेक जुलूस से पहले 11 वैदिक ब्राह्मणों ने काशी के 84 घाटों के साथ ही 12 प्राचीन पौराणिक कुंडों क्रमानुसार चक्र-पुष्करणी, लोलार्क कुंड, कुरूक्षेत्र कुंड, क्री-कुंड, मन्दाकिनी कुंड, दुर्गाकुंड, रामकुंड, लक्ष्मीकुंड, सुरजकुंड, पितरकुंडा, पिशाचमोचन, द्वारकाकुंड के जलों के कलशों का पूजन किया। इसके बाद हजारों की संख्या में मौजूद व्यापारी बंधु और परिवारों की महिलाएं-पुरुष कलशों के साथ बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए।

जलाभिषेक कार्यक्रम में ये लोग मौजूद रहे
जलाभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी (पूर्व राज्य मंत्री, विधायक शहर दक्षिणी) रहे तथा अध्यक्षता महंत शंकर पुरी जी महाराज महंत, श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर, काशी ने की। जलाभिषेक में मुख्य रूप से रमेश तिवारी, कमल तिवारी, पवन शुक्ला, भानु मिश्रा, राजू बाजोरिया, सुनील शर्मा "मुंशी", ऋषि झिंगरन, सिद्धार्थ भारद्वाज, राजेश देववंशी, अभिषेक केशरी, मनोज प्रजापति विष्णु कसेरा, प्रतीक देववंशी, नवीन कसेरा उपस्थित थे।

Also Read

 महाकुंभ से पहले मिलेगी सेवा, पर्यटकों को मिलेंगे सस्ते कमरे

6 Oct 2024 03:50 PM

वाराणसी बनारस में बजट फ्रेंडली होटल की सुविधा जल्द : महाकुंभ से पहले मिलेगी सेवा, पर्यटकों को मिलेंगे सस्ते कमरे

वाराणसी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में जल्द ही बनारस में बजट फ्रेंडली होटल और गेस्ट हाउस खुलने जा रहे हैं। ये होटल देव दीपावली और महाकुंभ से पहले यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे। और पढ़ें