Agra News : ताजमहल पर जलाभिषेक के लिए पहुंचीं महिला नेता, कहा- बाबा के आदेश पर आई हूं...

ताजमहल पर जलाभिषेक के लिए पहुंचीं महिला नेता, कहा- बाबा के आदेश पर आई हूं...
UPT | ताजमहल पर जलाभिषेक के लिए पहुंचीं महिला नेता।

Jul 29, 2024 12:14

सावन का महीना है, पूरे प्रदेश में हर हर महादेव के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। महादेव की नगरी कहे जाने वाले आगरा की एक शिव भक्त को शनिवार को बाबा भोलेनाथ सपने में आए और कहा कि जा बेटी सोरों से कांवर लेकर आ...

Jul 29, 2024 12:14

Short Highlights
  • ताजमहल के पश्चिमी गेट पर घंटों चला ड्रामा 
  • हिंदू महासभा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जिद पर अड़ी रहीं।

 

Agra News : सावन का महीना है, पूरे प्रदेश में हर हर महादेव के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। महादेव की नगरी कहे जाने वाले आगरा की एक शिव भक्त को शनिवार को बाबा भोलेनाथ सपने में आए और कहा कि जा बेटी सोरों से कांवर लेकर आ और गंगाजल मुझ पर चढ़ा। यह गंगाजल तेजो महल पर चढ़ाना है। जी हां, तेजोमहल, जिसे दुनिया सातवें अजूबे के रूप में ताजमहल के नाम से जानती है। 

जिद पर अड़ी रही मीरा
ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में है, सावन के दूसरे सोमवार को हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर सोरों से कांवड़ लेकर थाना ताजगंज क्षेत्र अंतर्गत ताजमहल पर पहुंची। जहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ताज महल की तरफ जाने से रोक दिया। मीरा राठौर भी ताजमहल पर कांवड़ चढ़ाने पर अड़ गईं। उनके कंधे पर कांवड़ रखी हुई थी। वह पुलिसकर्मियों से ताजमहल में जाने की जिद कर रही थीं। मीरा राठौर ने पुलिसकर्मियों को दिन में ही तारे दिखा दिए, पुलिसकर्मी पसीना पसीना हो गए, लेकिन मीरा राठौर की जिद थमी नहीं। वह ताजमहल में जाने की जिद करती रहीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बमुश्किल रोका। मीरा राठौर कांवड़ के साथ भगवान भोले का स्वरूप और नंदी को भी साथ लेकर ताज महल जाने के लिए आईं थीं। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को कर्मियों ने पश्चिमी गेट के बैरियर पर रोक लिया था। मीरा राठौर और पुलिसकर्मियों के बीच में जद्दोजहद होती रही।

सपने में आए भोले बाबा
मीडिया से बात करते हुए मीरा राठौर ने कहा कि शनिवार को उनके सपने में बाबा भोलेनाथ आए थे। बाबा भोलेनाथ ने कहा कि बेटा तू सोरों जा, वहां से कांवड़ लेकर आ और आगरा के तेजो महल पर मुझे गंगाजल चढ़ा। मुझे बाबा भोलेनाथ ने कहा है, तो मैं बाबा भोलेनाथ की बात को कैसे टाल सकती हूं। बाबा भोलेनाथ के कहने पर ही सोरों से कांवड़ में गंगाजल लेकर आई हूं। मैं कांवड़ के गंगाजल को तेजो महल पर अर्पित करूंगी। जिससे मेरे भोलेनाथ प्रसन्न होंगे। 

Also Read

दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Sep 2024 08:33 PM

मथुरा Mathura नाबालिग को भगा ले जाने का मामला : दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना राया क्षेत्र के गांव में नाबालिग को विशेष समुदाय के युवक द्वारा भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। और पढ़ें