आगरा से तीन शहरों की फ्लाइट्स का समय बदला : इंडिगो एयरलाइंस ने 27 और 29 अक्टूबर से लागू किया नया टाइम टेबल

इंडिगो एयरलाइंस ने 27 और 29 अक्टूबर से लागू किया नया टाइम टेबल
UPT | आगरा एयरपोर्ट

Oct 22, 2024 17:24

आगरा से तीन शहरों की उड़ान का समय बदलने वाला है। यात्रा से पहले नई समय सारिणी जरूर पढ़ लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Oct 22, 2024 17:24

Short Highlights
  • इंडिगो एयरलाइंस ने उड़ानों के समय में किया बदलाव
  • यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें नई समय सारिणी
Agra Airport : उत्तर प्रदेश के आगरा में इंडिगो एयरलाइंस ने 27 और 29 अक्टूबर से आगरा से मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वाली उड़ानों के समय में बदलाव किया है। टूर ऑपरेटरों को भी इस बदलाव की जानकारी दे दी गई है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दी जानकारी
एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण इंडिगो ने कई उड़ानों के समय में परिवर्तन किया है। इस वर्ष कंपनी ने आगरा से लखनऊ, भोपाल और अहमदाबाद की सीधी उड़ानें बंद कर दी हैं, जबकि हैदराबाद के लिए नई उड़ानें शुरू की गई हैं।


नई समय सारणी की जानकारी
आगरा से बेंगलुरु की फ्लाइट अब 27 अक्टूबर से दोपहर 2:55 बजे उड़ान भरेगी, जबकि पहले यह दोपहर 3 बजे आती थी। यह उड़ान सप्ताह में चार दिन—सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। मुंबई की उड़ान, जो पहले दोपहर 1:45 बजे आती थी, 29 अक्टूबर से दोपहर 2:55 बजे उड़ान भरेगी और यह सप्ताह में तीन दिन—मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा हैदराबाद की फ्लाइट 29 अक्टूबर से दोपहर 3:35 बजे उड़ान भरेगी, जबकि पहले यह शाम 4:40 बजे आती थी और यह भी सप्ताह में तीन दिन -मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलायी जाएगी।

Also Read

बांके बिहारी के दरबार पर टेका मत्था, अंगवस्त्र देकर हुआ स्वागत

22 Oct 2024 08:22 PM

मथुरा मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ : बांके बिहारी के दरबार पर टेका मत्था, अंगवस्त्र देकर हुआ स्वागत

मथुरा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन-पूजन किया। इसके पहले 26 अगस्त को मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यहां पहुंचकर आराधना की थी और पढ़ें