Agra News : यमुना शुद्धिकरण और घाट सौंदर्यीकरण के लिए मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पर जोर

यमुना शुद्धिकरण और घाट सौंदर्यीकरण के लिए मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन, संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पर जोर
UPT | रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों की टीम मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से मुलाकात की

Oct 21, 2024 21:26

यमुना किनारा रोड स्थित एत्माददौला ताज व्यू प्वाइंट पर पिछले कई वर्षों से यमुना आरती की जा रही है। यहां पर यमुना आरती के...

Oct 21, 2024 21:26

Agra News : यमुना किनारा रोड स्थित एत्माददौला ताज व्यू प्वाइंट पर पिछले कई वर्षों से यमुना आरती की जा रही है। यहां पर यमुना आरती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, यमुना संरक्षण, शुद्धिकरण एवं बैराज जैसी मांग की जाती रही हैं। रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्य बगैर किसी सहयोग के यहां पर एक उम्मीद के साथ यमुना मैया की आरती करते आ रहे हैं। टीम के सदस्यों को उम्मीद है कि कभी न कभी सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें खुलेंगी और यमुना मैया का अविरल और शुद्ध जल यहां पर बहेगा। इसी कड़ी में रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों की टीम ने मंगलवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी से मुलाकात की और यमुना शुद्धिकरण एवं यमुना आरती स्थल घाट सौंदर्यीकरण के संबंध में एक ज्ञापन भेंट किया। 



संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पर जोर
संयोजक ब्रज खंडेलवाल ने बताया कि रिवर कनेक्ट कैंपेन 2014 से निरंतर डेली आरती सभा का आयोजन कर रहा है, जिसमें यमुना बैराज निर्माण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, तलहटी की सफाई, और राष्ट्रीय नदी नीति की मांगों को नियमित उठाया जाता रहा है। ज्ञापन भेंट करने वाले सदस्यों में डॉ.देवाशीष भट्टाचार्य, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, पंडित जुगल किशोर, अभिनव, चतुर्भुज तिवारी और ब्रिज खंडेलवाल शामिल थे। उन्होंने यमुना नदी की स्थिति और इसके संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें : Gonda News :  नगर पालिका ने 15 बड़े बकायदारों को भेजा नोटिस, संपत्ति कुर्क करने की दी चेतावनी
 
नदी को पुनर्जीवित करने में सहयोग करें
रिवर कनेक्ट कैंपेन की टीम का मानना है कि यमुना नदी की शुद्धता और संरक्षण न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह स्थानीय समुदायों के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम सभी संबंधित प्राधिकरणों से अनुरोध करते हैं कि वे इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएं और यमुना नदी को पुनर्जीवित करने में हमारा सहयोग करें। इस प्रयास में सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ यमुना नदी का निर्माण कर सकें।

ये भी पढ़ें : सरसावा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन : उड़ानें शुरू होने में लगेगा समय, कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
 

Also Read

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में समाजवादियों ने किया पैदल मार्च, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ  जमकर की नारेबाजी

21 Oct 2024 08:36 PM

आगरा Agra News : ऑनलाइन व्यापार के विरोध में समाजवादियों ने किया पैदल मार्च, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

देश में ऑनलाइन बाजार तेजी के साथ फल फूल रहा है। ऑनलाइन बाजार के बढ़ने के चलते लाखों करोड़ों रुपये की दुकान लगाकर बैठे हुए व्यापारियों.... और पढ़ें