Agra News : जिस युवती ने दुष्कर्म का मामला कराया था दर्ज वह बदहवास हालत में खंदारी में मिली, जानें पूरा मामला

जिस युवती ने दुष्कर्म का मामला कराया था दर्ज वह बदहवास हालत में खंदारी में मिली, जानें पूरा मामला
UPT | मामले की जांच में जुटी पुलिस

Aug 25, 2024 20:29

रविवार को थाना न्यू आगरा क्षेत्र के खंदारी क्षेत्र में बदहवास हालत में घूमती मिली, दुष्कर्म पीड़िता का आते जाते हुए लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे...

Aug 25, 2024 20:29

Agra News : आज पूरे देश में महिलाओं पर भारती अत्याचार एवं घिनौने कृत्य को लेकर लगातार आक्रोश पनपने के साथ-साथ प्रदर्शन हो रहा है। कोलकाता की बेटी की लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अब यहां पर अकेली कोलकाता की बेटी की बात नहीं है। हर राज्य और हर शहर में बेटियों पर अत्याचार और यौन शोषण के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे है। मोहब्बत की नगरी के नाम से मशहूर ताजनगरी भी इससे अछूती नहीं रही है। यहां पर छोटी-छोटी बच्चियों के साथ-साथ किशोरी एवं युवतियों के साथ यौन शोषण के मामले लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे है। 



महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सक्रिय
उधर, पुलिस कमिश्नरी आगरा के वरिष्ठ अधिकारी महिला अपराध पर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि यहां पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बहुत सक्रिय है। रविवार को थाना न्यू आगरा क्षेत्र के खंदारी क्षेत्र में बदहवास हालत में घूमती मिली दुष्कर्म पीड़िता का आते जाते हुए लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बदहवास हालत में मिली पीड़िता को पहले उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में जानकारी मिली कि युवती लखनऊ की रहने वाली है, जो कि आगरा विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है। यह वही युवती है जिसने बीते दिनों थाना सिकंदरा में एक युवक के खिलाफ 11 अगस्त को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। 
 
गंदी नीयत से युवती को करता था परेशान
बताते चलें कि बदहवास हालत में मिली युवती ने जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वह युवक पीड़िता का सीनियर है, और युवती से दुराचार करने से पहले भी कई बार गंदी नीयत से युवती को परेशान करता रहा है। आरोप लगाया गया था कि आरोपी युवक ने कार में जबरदस्ती खींचकर और कार में बैठाने के बाद युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। कार में चारों तरफ से पर्दे लगे हुए थे। पुलिस अब इस मामले में साक्ष्य संकलित कर रही है। आगरा पुलिस का कहना है कि युवती की मानसिक रूप से स्थिति ठीक नहीं है, फिलहाल उससे बातचीत के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित युवती के परिजनों को भी जानकारी देकर बुलाया जा रहा है। फिलहाल, आगरा पुलिस ने युवती को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बचती दिखाई दे रही है। 

Also Read

दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Sep 2024 08:33 PM

मथुरा Mathura नाबालिग को भगा ले जाने का मामला : दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना राया क्षेत्र के गांव में नाबालिग को विशेष समुदाय के युवक द्वारा भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। और पढ़ें