आगरा में होटल की छत गिरी : मलबे में दबे चार मजदूर, बचाव कार्य में जुटी पुलिस

मलबे में दबे चार मजदूर, बचाव कार्य में जुटी पुलिस
UPT | मरम्मत कार्य के दौरान होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिरी

Sep 28, 2024 13:55

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिर गई। छत गिरने से मलबे में चार मजदूर दब गए...

Sep 28, 2024 13:55

Agra News : आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिर गई। छत गिरने से मलबे में चार मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

छत गिरने से हुआ तेज धमाका
फतेहाबाद रोड पर स्थित इस होटल के पास तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे
इस घटना की जानकारी के अनुसार, छत गिरने के दौरान चार मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब भी तक बचाव अभियान जारी था। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिक बचाव दलों को भी बुलाया गया है।

Also Read

वर्षों से लीलाधर की नगरी में होता आ रहा है रामलीला का मंचन, राममय हुआ वातावरण

28 Sep 2024 06:30 PM

मथुरा Mathura News : वर्षों से लीलाधर की नगरी में होता आ रहा है रामलीला का मंचन, राममय हुआ वातावरण

योगीराज की नगरी में भगवान श्रीराम की जयजयकार गूँज रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन जगह जगह हो रहा है। राया में झण्डा पूजन के साथ 113 वीं रामलीला के मंचन का शुभारंभ हुआ... और पढ़ें