उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ बनाए जाने को लेकर 24 साल पहले अधवक्ताओं ने प्रदर्शन किया था। उस समय लाठी चार्च हुआ था। इस विरोध में इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं...
अर्थी निकाल अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन : पुलिस के साथ हुई नोकझोंक, जानें पूरा मामला
Sep 26, 2024 18:12
Sep 26, 2024 18:12
अधिवक्ताओं पर हुआ था लाठीचार्ज
26 सितंबर 2001 को सिविल कोर्ट परिसर आगरा में बिना जिला जज की अनुमति के परिसर में घुसकर निहत्थे अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता घायल हुए थे। जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने बताया कि 23 सालों से अधिवक्ता इस दिन को काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन करते हैं।
अर्थी निकाल किया विरोध प्रदर्शन
अधिवक्ताओं ने गुरुवार को लाठी चार्ज के विरोध में सरकार की सांकेतिक अर्थी बनाकर सिविल कोर्ट परिसर आगरा में जुलूस निकाला। राम नाम सत्य है, वी वान्ट हाईकोर्ट, अधिवक्ता एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इसके बाद सांकेतिक अर्थी दहन के लिए गेट नं-1 पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने अर्थी जलाने से रोकने की कोशिश की इसको लेकर पुलिसकर्मी और अधिवक्ताओं में खींचतान भी हुई।
Also Read
26 Sep 2024 09:39 PM
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित नौशहरा गांव में 16 अगस्त को हुए पटाखा गोदाम धमाके के 11वें दिन जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पीड़ितों से मिलने पहुंचे। और पढ़ें