आगरा में चार दिन बाद निकलेगी राम बारात : दोपहर 12 बजे से लागू होगा यातायात डायवर्जन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दोपहर 12 बजे से लागू होगा यातायात डायवर्जन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
UPT | राम बारात

Sep 24, 2024 16:16

पुलिस प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पुराने शहर में दोपहर 12 बजे से यातायात डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। बारात के मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा...

Sep 24, 2024 16:16

Short Highlights
  • आगरा में 28 सितंबर को निकाली जाएगी राम बारात
  • आयोजन को लेकर शहर में रूट डायवर्डन लागू होगा
  • बारात मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर रोक
Agra News : आगरा में राम बारात का आयोजन 28 सितंबर को किया जाएगा, जिसका शुभारंभ इस बार दोपहर 2 बजे होगा। पुलिस प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पुराने शहर में दोपहर 12 बजे से यातायात डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। बारात के मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे।

यातायात के साथ-साथ स्वरूपों की सुरक्षा
डीसीपी सिटी सूरज राय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आयोजन समिति के पदाधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि राम बारात दोपहर से निकलना शुरू होगी और इस दौरान यातायात के व्यवस्थापन के साथ-साथ स्वरूपों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा। रास्ते में भक्तों की भीड़ रहती है, इसलिए पुलिस को सतर्क रहना होगा।



12 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जान
डीसीपी ने बताया कि राम बारात के मार्ग पर सुरक्षा के लिए 10 कंपनी पीएसी, 4 एएसपी, 20 एसीपी और 25 इंस्पेक्टर समेत सैकड़ों सिपाही तैनात रहेंगे। झांकियों की सुरक्षा के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी और स्वरूपों के साथ सुरक्षा बल भी मौजूद रहेंगे। यातायात डायवर्जन दोपहर 12 बजे से ही लागू होगा और पूरा रूट मैप तैयार किया जा रहा है।

घरों की छतों पर भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
अधिकारियों ने राम बारात मार्ग का निरीक्षण किया गया है, जो संकरे रास्तों से होकर गुजरता है। मार्ग पर घरों के साथ ही कई बड़े भवन और दुकानें भी हैं। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों को छतों पर भी तैनात किया जाएगा, ताकि सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा सके। 

राम बारात को लेकर तैयारियां तेज
बता दें कि आगरा में राम बारात की तैयारियों में तेजी आई है। जनकपुरी आयोजन क्षेत्र में विकास कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं, जबकि बारात के स्वागत की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि राम बारात के दौरान सभी 65 पदाधिकारी एक समान वेशभूषा में उपस्थित होंगे, जिससे आयोजन की एकता का संदेश दिया जा सके। यह सुनिश्चित किया गया है कि पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में ड्रेस कोड का पालन किया जाएगा।

एक जैसे कपड़ों में नजर आएंगे सभी पदाधिकारी
जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने सभी पदाधिकारियों के लिए रानी और पीले रंग के कुर्ते तथा सफेद पायजामे का चयन किया है। इसके लिए एक दर्जी को नियुक्त किया गया है, जिसने सभी पदाधिकारियों का नाप लेकर कपड़े तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा, पदाधिकारियों के सिर पर पगड़ी बांधने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। महोत्सव 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

शाहगंज में बसाई जाएगी जनकपुरी
रामलीला महोत्सव के अंतर्गत इस बार जनकपुरी का आयोजन शाहगंज क्षेत्र में होगा। कोठी मीना बाजार मैदान पर जनक महल का निर्माण किया जा रहा है और आयोजन क्षेत्र में पचकुइंया से लेकर हसनपुरा मोड़ और रूई की मंडी फाटक से सीटीवी चौराहा तक आकर्षक सजावट की जाएगी। कुल 51 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जो रामायण के विभिन्न पात्रों के नाम पर होंगे, जिससे सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

2 अक्तूबर तक चलेगा समारोह
राम बारात का आयोजन 28 सितंबर को मनकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगा और यह 29 सितंबर की सुबह जनकपुरी आयोजन क्षेत्र में पहुंचेगा। यहां भव्य स्वागत के बाद शाम को भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूप जनक महल पर एक मंच पर विराजमान होंगे, जहां उनकी आरती की जाएगी। इसके बाद, 30 सितंबर को नगर भ्रमण होगा और 1 अक्टूबर को स्वरूपों की विदाई के साथ 2 अक्टूबर को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

6 करोड़ से की लागत से कराए जा रहे विकास कार्य
जानकारी के अनुसार, जनकपुरी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नगर निगम द्वारा 6.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें सीसी रोड, नाली निर्माण, नाले की बाउंड्री, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य शामिल है, जिससे आयोजन स्थल की सुंदरता और सुरक्षा दोनों को सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें- आम के शौकीनों के लिए खुशखबरी : जल्द आ रही हैं फलों के राजा की नई प्रजातियां, कृषि निर्यात में उछाल की उम्मीद

Also Read

लापता मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका...

24 Sep 2024 04:18 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : लापता मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका...

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव कपाबली इलाके के बाजारे के खेत में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने... और पढ़ें