Agra News : पत्नी और सास से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड

पत्नी और सास से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी,  इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 14, 2024 23:36

आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर रात पत्नी और सास से परेशान होकर एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर...

Sep 14, 2024 23:36

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार देर रात पत्नी और सास से परेशान होकर एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले उसने अपना वीडियो बनाया। इसके बाद उस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया। जब वीडियो दोस्तों ने देखा तो उसे बचाने के लिए भागते हुए आए लेकिन तब तक देर ही चुकी थी। दुष्यंत कुमार का शव फंदे पर लटका मिला। उनके घर कोहराम मचा हुआ है। 



क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत गौतम की शादी करीब आठ साल पहले यानी साल- 2016 में मथुरा की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी। भाई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि दुष्यंत सिक्योरिटी एजेंसी चलाता था। दो बच्चे हैं। पिछले तीन महीने से भाई की पत्नी मायके में रह रही है। भाई उसे लेने गया था। वहां विवाद हो गया। सास नीलेश से भी तकरार हुई थी। घर लौटकर भाई परेशान था। रात को खुदकुशी कर ली। जब तक उन्हें जानकारी हुई देर हो चुकी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो देखा कि फांसी के फंदे पर शव लटका है।

तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
दुष्यंत ने आत्महत्या करने से पहले जो वीडियो अपलोड किया उसमें अपनी मौत के लिए पत्नी और उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया है। मांग की है कि इन्हें माफ नहीं करें। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वह बुजदिल नहीं है। इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वीडियों से इतना तो साफ है कि मामला खुदकुशी का है। दुष्यंत की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी मायके से आई थी। यहां कुछ देर रुकी, फिर वापस मायके ही चली गई थी।

Also Read

16 घंटे की बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, हर ओर सैलाब सा नजारा, फसलें बर्बाद...

18 Sep 2024 02:41 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : 16 घंटे की बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें, हर ओर सैलाब सा नजारा, फसलें बर्बाद...

फिरोजाबाद में मंगलवार की शाम से हो रही बरसात से तबाही जैसा आलम हो गया है। खेतों में खड़ी बाजरे और धान की फसलें पानी में डूबी गयी हैं, जिसमें बाजरे की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। बीती रात से हो रही... और पढ़ें