बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती : भाजपा नेता के शोरूम पर ही कर दिया हाथ साफ, छत काटकर की लूट

भाजपा नेता के शोरूम पर ही कर दिया हाथ साफ, छत काटकर की लूट
UPT | बदमाशों की पुलिस को खुली चुनौती

Oct 26, 2024 21:42

दीपावली का पर्व आते ही जिले में चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। शहर में स्थिति यह है कि पार्षद और भाजपा के व्यापारी नेता के यहां भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों का दुस्साहस तो देखिए, नेताजी के पेंट के शोरूम में चोरों ने 48 घंटे के भीतर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया

Oct 26, 2024 21:42

Agra News : दीपावली का पर्व आते ही जिले में चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। शहर में स्थिति यह है कि पार्षद और भाजपा के व्यापारी नेता के यहां भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों का दुस्साहस तो देखिए, नेताजी के पेंट के शोरूम में चोरों ने 48 घंटे के भीतर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया, और कोई सुराग भी नहीं मिला। चोर शोरूम से लाखों रुपये का माल ले उड़े हैं। कारोबारी और भाजपा नेता की सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

सुल्तानगंज पुलिया की घटना
यह घटना थाना हरी पर्वत क्षेत्र के प्रमुख स्थल सुल्तानगंज पुलिया की है। सुल्तानगंज पुलिया स्थित भाजपा के पार्षद मुरारी लाल गोयल के पेंट और हार्डवेयर के शोरूम में 48 घंटे में दूसरी बार चोरी हुई। इस बार चोरों ने शोरूम की छत काटकर वारदात को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए।

लाखों की नकदी कर दी साफ
गौरतलब है कि मुरारी लाल गोयल के यहां बुधवार की रात भी चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर लाखों की नकदी और माल साफ कर दिया था। बड़ी चोरी की घटना के बावजूद थाना हरी पर्वत पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे चोरों का हौसला बढ़ गया। बुधवार की चोरी के बाद पुलिस की कोई प्रतिक्रिया न होने के कारण बदमाशों का दुस्साहस बढ़ गया और उन्होंने शनिवार की रात को दुकान में फिर से सेंध लगाकर लाखों का माल चुरा लिया। सुल्तानगंज पुलिया पर इतनी बड़ी वारदात होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Also Read

जिला विद्यालय निरीक्षक रहे मुख्य अतिथि, विजेताओं को मिले पुरस्कार

26 Oct 2024 07:37 PM

फिरोजाबाद विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन : जिला विद्यालय निरीक्षक रहे मुख्य अतिथि, विजेताओं को मिले पुरस्कार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा स्तर की विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का जनपद स्तर का आयोजन 26 अक्टूबर 2024, शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से पाली इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद में विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि मिश्रा, अशोक अनुरागी, और सोनवीर सिंह राठौर क... और पढ़ें