Agra News : ताजमहल में हमलावर हो रहे कुत्ते और बंदर, महिला पर हमले के बाद गुस्से में पर्यटक

ताजमहल में हमलावर हो रहे कुत्ते और बंदर, महिला पर हमले के बाद गुस्से में पर्यटक
UPT | पूरी दुनिया में मशहूर ताज महल।

Jun 11, 2024 18:09

ताज का दीदार करने के लिए देसी विदेशी पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। पर्यटकों को कोई असुविधा या इमरजेंसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन पुलिस का गठन किया था। ताजमहल...

Jun 11, 2024 18:09

Short Highlights
  • पर्यटक का सीआईएसएफ और पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने नहीं किया सहयोग। 
  • दुनियाभर से ताज के दीदार के लिए आगरा आते हैं पर्यटक।
Agra News : ताज का दीदार करने के लिए देसी विदेशी पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। पर्यटकों को कोई असुविधा या इमरजेंसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन पुलिस का गठन किया था। ताजमहल परिसर में पर्यटन के साथ होने वाली गतिविधि के लिए पूर्ण रूप से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग जिम्मेदार है। आगरा में भीषण गर्मी के बीच पशु भी अपना संतुलन खो चुके हैं। ताज महल परिसर और आसपास के क्षेत्र कुत्तों की संख्या बहुत अधिक है। यही कुत्ते कई बार पर्यटकों पर हमलावर हो जाते हैं। इससे आगरा के साथ-साथ भारत की छवि धूमिल हो रही है। सोनभद्र से आई पर्यटक को कुत्ते ने काट लिया। जब वह पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों के पास पहुंची तो उन्हें सिर्फ ड्रेसिंग कर वहां से भेज दिया गया। 

महिला पर कुत्ते ने हमला किया
बताया जा रहा है कि सोनभद्र की गोल्डी शर्मा सोमवार को परिवार के साथ ताजमहल देखने आई थीं। पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में लगे टर्न स्टाइल गेट पर टोकन स्कैन करने के बाद वह सुरक्षा जांच कराने के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) की तरफ जा रहीं थीं। यहां पहले से बैठे कुत्ते ने अचानक उनके पैर में काट लिया। पर्यटक के साथी रितेश कुमार ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारियों व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने उनकी कोई सहायता नहीं की। वह अपने परिजनों की सहायता से घायल को पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे। उन्होंने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने काे कहा, लेकिन वह उपलब्ध ही नहीं थी। प्राथमिक चिकित्सा के नाम पर केवल पैर में डेटाल लगाकर भेज दिया। 

गुस्से में पर्यटक
घायल गोल्डी का पुरातत्व विभाग की कर्मचारियों द्वारा समुचित उपचार न किए जाने पर रितेश कुमार ने कहा कि ताजमहल पर अगर पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के इंतजाम नहीं कर सकते हैं, तो स्मारकों को बंद कर दें। ताजमहल पर पूर्व में भी बंदरों व कुत्तों द्वारा पर्यटकों को काटे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कुत्ते या बंदर के काटने पर पर्यटकों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल जाने को कह दिया जाता है।

स्मारक में प्रवेश से पहले कुत्ते ने काटा
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि पर्यटक ने स्मारक में प्रवेश नहीं किया था। टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करने से पूर्व पर्यटक को कुत्ते ने काटा था। एक कर्मचारी ने महिला का पैर कुत्ते की पूंछ पर पड़ने और दूसरे ने बच्चे द्वारा कुत्ते को मारे जाने पर उसके आक्रामक होने की बात कही है।

कई पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी
भीषण गर्मी के चलते ताजमहल देखने आए मोहम्मद जाहुल की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेस से शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया। महाराष्ट्र के अमरावती की वंदनाबेन गजानन शिंगाने, ओडिशा के प्रफुल्ल कुमार साहू, वनिताबेन, मनीष कुमार शाह समेत करीब आधा दर्जन पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। आगरा में ताज का दीदार करने पहुंच रहे पर्यटक भीषण गर्मी के चलते लगातार गश खाकर गिर रहे हैं। 

पर्यटकों को मिलेगा उपचार
ताज महल के पास पर्यटकों को कुत्ते और बंदर लगातार काट रहे हैं और पुरातत्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग हीलाहवाली करता दिखाई दे रहा है। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि ताजमहल पर पहले मेडिकल टीम के लिए स्पेस उपलब्ध नहीं था। अब पुरातत्व विभाग द्वारा जगह उपलब्ध करा दी गई है। एक सप्ताह में डिस्पेंसरी पर दवाएं और एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएंगी। पर्यटकों को तुरंत उपचार मिलेगा।

Also Read

गैंगस्टर की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, मथुरा से जयपुर तक कार्रवाई से हड़कंप...

27 Jul 2024 09:22 AM

मथुरा Mathura News : गैंगस्टर की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, मथुरा से जयपुर तक कार्रवाई से हड़कंप...

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सरकार ने सख़्त रुख अख्तियार किया है। इसी क्रम में गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव में साइबर ठगी करने वाले गैंगस्टर के दो अपराधियों की 6 करोड़ रुपये की संपत्ति... और पढ़ें