Agra News : सुरक्षा को लेकर रेलवे ने किए पुख्ता इंतजाम, अब कोई भी पार्सल स्कैन किए बिना नहीं जा सकेगा

सुरक्षा को लेकर रेलवे ने किए पुख्ता इंतजाम, अब कोई भी पार्सल स्कैन किए बिना नहीं जा सकेगा
Uttar Pradesh Times | आगरा रेल डिवीजन में पार्सल स्कैनर की व्यवस्था की जा रही।

Jan 24, 2024 18:52

आगरा रेल डिवीजन में फरवरी माह के दूसरे सप्ताह तक पार्सल स्कैनर की व्यवस्था कर दी जाएगी। ये स्कैनर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए जा रहे हैं। स्कैनर आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और मथुरा जंक्शन पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Jan 24, 2024 18:52

Short Highlights
  • आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और मथुरा जंक्शन पर उपलब्ध कराया जाएगा स्कैनर
  • पार्सल के माध्यम से कोई भी ज्वलनशील या विस्फोटक सामग्री भेजेंगे तो पकड़े जाएंगे
  • पार्सल स्कैनर के लिए व्यापारियों को करना होगा भुगतान 
  • पूर्व के हादसों से लिया रेलवे ने सबक
Agra News (प्रदीप रावत) : भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको अधिक से अधिक सुविधाएं देने का भी काम कर रहा है। आगरा रेल डिवीजन में भी रेल मंत्रालय की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आगरा रेल डिवीजन से जहां देश की सबसे तेज गति की ट्रेन गुजरती हैं, इसके साथ ही पर्यटन स्थल होने के चलते यहां से पार्सल का आदान-प्रदान होता है। आगरा से पार्सल की बुकिंग रेलवे की आय का एक प्रमुख स्रोत है। बुकिंग करने वाले लोग कई बार इस पार्सल के माध्यम से अनैतिक, ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री भी भेज देते हैं। कई बार जिसके चलते ट्रेनों में आगजनी की भी घटनाएं सामने आई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब आगरा रेल डिवीजन में पार्सल स्कैनर की व्यवस्था की जा रही है।

यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान
आगरा रेल डिवीजन की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा रेल डिवीजन रेल मंत्रालय का प्रमुख डिवीजन में से एक है। जिसमें आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, धौलपुर और मथुरा जंक्शन प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। रेल डिवीजन यात्रियों की सुविधाओं का तो विशेष ध्यान रखता है, इसके साथ ही व्यापारियों के लिए भी कई योजनाएं चला रहा है। आगरा रेल डिवीजन के माध्यम यहां के व्यापारी अपने सामान को गंतव्य तक भेजने का काम करते हैं। रेलवे भी व्यापारियों के भरोसे को टूटने नहीं देगा। आगरा रेल डिवीजन में व्यापारियों का विश्वास लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है, यही कारण है कि यहां पर पार्सल की संख्या तो बढ़ ही रही है इसके साथ ही रेलवे की आय में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। आगरा रेल डिवीजन पार्सल के माध्यम से वर्ष में लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये की आय अर्जित करता है।

आगरा और मथुरा से बुक किए जाने वाले पार्सल
जनसंपर्क अधिकारी का कहना था कि आगरा और मथुरा से बुक किए जाने वाले पार्सल में 70 से 80% जूते बुक किए जाते हैं। यह जूते हावड़ा, मुंबई और पंजाब के लिए भेजे जाते हैं। इसके साथ ही आगरा से 15% स्टील रॉड भेजी जाती हैं। पीआरओ का कहना था कि मथुरा से भगवान के वस्त्र और पूजा सामग्री भी भेजी जाती है। पूजा सामग्री अधिकतर दक्षिण भारत की तरफ ही भेजी जाती है। 

निःशुल्क नहीं मिलेगी सुविधा
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि स्कैनर की व्यवस्था बेशक रेलवे द्वारा सुरक्षा की दृष्टिगत की जा रही है लेकिन व्यापारियों को यह सुविधा निःशुल्क नहीं मिलेगी, इसके लिए उन्हें भुगतान देना होगा। उन्होंने बताया कि स्कैनर की व्यवस्था रेलवे द्वारा टेंडर के माध्यम से की जा रही है और इसके लिए टेंडर आवंटित भी कर दिया गया है। आगरा रेल डिवीजन की जनसंपर्क अधिकारी का कहना था कि पार्सल में यात्री बाइक और स्कूटर भी भेजते हैं।

बढ़ सकता है आय का ग्राफ
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा रेल डिवीजन में पार्सल से आय का ग्राफ बहुत बढ़ सकता है, लेकिन पीछे से आने वाली ट्रेनों में स्पेस ना होने के चलते आगरा को निराशा हाथ लगती है। अगर ट्रेनों में स्पेस मिले तो 8 से 10 करोड़ की वार्षिक आय 15 से 20 करोड़ भी पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जो स्कैनर लगाए जा रहे हैं,वह आगरा कैंट आगरा फोर्ट और मथुरा जंक्शन पर उपलब्ध कराया जाएगा। पीआरओ का कहना था कि आगरा रेल डिवीजन में स्कैनर की व्यवस्था फरवरी के दूसरे सप्ताह तक कर दी जाएगी। आगरा रेल डिवीजन से जाने वाला एक भी पार्सल बगैर स्कैन किए नहीं जा पाएगा।

Also Read

दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Sep 2024 08:33 PM

मथुरा Mathura नाबालिग को भगा ले जाने का मामला : दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना राया क्षेत्र के गांव में नाबालिग को विशेष समुदाय के युवक द्वारा भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। और पढ़ें