Agra News : बबीता बनीं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष, कहा-पीड़िताओं को न्याय सर्वोच्च प्राथमिकता... 

बबीता बनीं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष, कहा-पीड़िताओं को न्याय सर्वोच्च प्राथमिकता... 
UPT | उत्तर प्रदेश महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष बबीता चौहान।

Sep 04, 2024 23:08

उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा निवासी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष बनाकर बड़ा तोहफा दिया है। बबीता चौहान लंबे समय से भाजपा की तमाम जिम्मेदारियां...

Sep 04, 2024 23:08

Agra News : उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा निवासी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष बनाकर बड़ा तोहफा दिया है। बबीता चौहान लंबे समय से भाजपा की तमाम जिम्मेदारियां को संभालती हुई आ रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा यह दायित्व दिए जाने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। 

ये है योग्यता
प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली बबीता राजनीति शास्त्र से एमए, एलएलबी तक शिक्षित हैं। समाजसेवा के कार्यों के लिए फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी। वह भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। वह वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व के साथ ही खेरागढ़ से जिला पंचायत सदस्य व पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। 

सीएम योगी का आभार
प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. बबीता चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह एक बड़ी जिम्मेदारी दी है, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें समय-समय पर चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। वह शिकोहाबाद नगर पालिका 2023 में चुनाव प्रभारी रहीं तो वहीं टूंडला विधानसभा व नगर पालिका चुनाव में भी प्रभारी रही थीं। मुख्यमंत्री ने यह बड़ी जिम्मेदारी देकर मुझ पर विश्वास जताया है और मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। आगरा ही नहीं, पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए काम करुंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष बनना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करुंगी। 

पीड़िताओं को न्याय दिलाने का काम करूंगी 
डॉ. बबीता चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं महिलाओं की समस्याओं से अच्छी तरह के वाकिफ हूं, क्योंकि लायंस क्लब और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए उनकी समस्याएं सुलझाती रही हूं। पति के समाजसेवा में होने के कारण अक्सर ही पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही थीं। अब वैधानिक रूप से पीड़िताओं को न्याय दिलाने का काम करूंगी। 

आगरा की पहली महिला नेता
भाजपा की वरिष्ठ नेता बबीता चौहान आगरा के महापौर पद के लिए पार्टी के टिकट के लिए प्रयासरत थीं। लेकिन, तब उन्हें टिकट नहीं मिल सका था। उन्हें पार्टी की ओर से आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। पांच दिन पहले बबीता चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। महिला आयोग की अध्यक्ष बनने वाली बबीता चौहान आगरा की पहली महिला नेता हैं। इसके पहले पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रिश्तेदार निर्मला दीक्षित आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। सपा से रोली तिवारी भी आयोग की सदस्य रही हैं।

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें