Agra News : यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक के दल ने किया मेट्रो कॉरिडोर का दौरा, जानें पूरी रिपोर्ट...

यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक के दल ने किया मेट्रो कॉरिडोर का दौरा, जानें पूरी रिपोर्ट...
UPT | यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक के दल ने किया मेट्रो कॉरिडोर का दौरा।

Oct 21, 2024 11:26

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन निर्धारित समय पर आगरा मेट्रो के सभी कॉरिडोर का कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहा है। अब आगरा मेट्रो की ख्याति उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंच रही है। विदेशी दल भी लगातार ताज...

Oct 21, 2024 11:26

Agra News : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन निर्धारित समय पर आगरा मेट्रो के सभी कॉरिडोर का कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहा है। अब आगरा मेट्रो की ख्याति उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंच रही है। विदेशी दल भी लगातार ताज नगरी पहुंचकर आगरा मेट्रो की कार्यप्रणाली के बारे में यूपीएमआरसी के अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। यूरोपीय इन्वेस्टमेंट बैंक के दल ने मेट्रो के दोनों कॉरिडोर का दौरा किया। बैंक प्रोजेक्टर मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट पर मोटी राशि देशों को उपलब्ध कराता रहा है। इसके लिए आवश्यक है कि वह प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय और सुरक्षा के मानकों पर खरा उतरे। 

सुरक्षा मानकों पर संतोष जताया
यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के दल ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना का 20 अक्टूबर 2024 को दौरा किया। इस दौरान ईआईबी की टीम ने आगरा मेट्रो के संचालन के साथ-साथ परियोजना में अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर संतोष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल की बैठक पीडी कार्यालय में हुई और उन्होंने मनकामेश्वर से ताज ईस्ट गेट स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की। फिर मेट्रो रेल परियोजना के शेष भाग का दौरा किया और साथ ही मेट्रो ट्रेनों की सुरक्षा, सुविधाओं और स्टेशनों के सौंदर्य की प्रशंसा की। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए कुल फंडिंग में से लगभग 450 मिलियन यूरो यूरोपीय निवेश बैंक द्वारा प्रदान किया जाता है। शेष राशि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा योगदान की जाती है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना की कुल लागत लगभग 8739 करोड़ रुपये है।

मेट्रो का सफलतापूर्वक संचालन 
यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि आगरा मेट्रो यात्री सेवा का मार्च 2024 में उद्घाटन किया गया और तब से मेट्रो का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। यूपीएमआरसी की टीम समयबद्ध तरीके से परियोजना के शेष भाग को निष्पादित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यूपी मेट्रो के निदेशक वित्त शील कुमार मित्तल ने कहा कि हम लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए ईआईबी का सहयोग और समर्थन प्राप्त करके खुश हैं। आशा करते हैं कि हमारी साझेदारी उत्तर प्रदेश राज्य में विश्व स्तरीय शहरी परिवहन प्रणाली प्रदान करने में काफी मदद करेगी। दौरे में यूपीएमआरसी के वित्त निदेशक शील कुमार मित्तल, यूपीएमआरसी के वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर निदेशक सीपी सिंह, रोलिंग स्टॉक निदेशक नवीन कुमार और आगरा के परियोजना निदेशक अरविंद राय उपस्थित थे।

आगरा मेट्रो के प्रयासों की सराहना
ज्ञातव्य है कि वर्तमान में आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम कॉरिडोर के शेष खंड पर परियोजना क्रियान्वित की जा रही है। ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक पहले कॉरिडोर पर चिह्नित 6 किमी लंबे प्राथमिक कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन किया जा रहा है। ईआईबी टीम ने 23 महीने के रिकॉर्ड समय में प्राथमिकता कॉरिडोर के भूमिगत हिस्से को पूरा करने और केवल 11 महीने के समय में सुरंग निर्माण को पूरा करने के लिए आगरा मेट्रो के प्रयासों की सराहना की।

Also Read

बोले- बहराइच हिंसा जानबूझकर कराई, यह बताई वजह

21 Oct 2024 02:40 PM

मैनपुरी अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप : बोले- बहराइच हिंसा जानबूझकर कराई, यह बताई वजह

करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर बहराइच में जानबूझकर हिंसा कराने का आरोप लगाया है... और पढ़ें