Firozabad News : एडीएम ने किया शिकोहाबाद तहसील का आकस्मिक निरीक्षण, मचा हड़कंप

एडीएम ने किया शिकोहाबाद तहसील का आकस्मिक निरीक्षण, मचा हड़कंप
UPT | निरीक्षण करते एडीएम

Jul 26, 2024 02:06

फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने गुरुवार को तहसील शिकोहाबाद का अचानक औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद वहां हड़कम्प मच गया...

Jul 26, 2024 02:06

Firozabad News : फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने गुरुवार को तहसील शिकोहाबाद का अचानक औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद वहां हड़कम्प मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण किया। जिसमें  प्राइवेट कर्मचारियों को देख एडीएम ने सख्त नाराजगी जाहिर की। उसके बाद उन्होने एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां भी प्राइवेट कर्मचारी काम करता नजर आया। जिसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर प्राइवेट व्यक्ति कार्यालय में प्रवेश न कर पाए। 

अचानक एडीएम के निरीक्षण से मचा तहसील में हडकंम्प
अधिकारी के निरीक्षण के बाद तहसील में हडकंम्प मच गया कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।। तहसील में भ्र्ष्टाचार को लेकर वक़ीलों ने भी कई बार प्रदर्शन भी किया है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने तहसील के बाबू के साथ साथ एसडीएम के पेशकार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीएम ने कहा कि तहसील में  किसी भी कार्यालय में कोई प्राइवेट कर्मचारी घुसने नही दिया जाएगा कही भी कोई प्राइवेट कर्मचारी नजर नही आना चाहिए, अगर ऐसा होता पाया गया तो संभंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें