Firozabad News : अवैध वसूली को लेकर आटो चालकों ने की हड़ताल, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

अवैध वसूली को लेकर आटो चालकों ने की हड़ताल, यात्रियों को हुई भारी परेशानी
UPT | आटो रिक्शा वाले हड़ताल के दाैरान

Sep 26, 2024 20:23

पालिका द्वारा की जा रही वसूली के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान जो ऑटो और ई-रिक्शा सवारियां लेकर आ रहे थे, उन्हें रोक कर सवारियों को उतार दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना...

Sep 26, 2024 20:23

Firozabad News : फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्टेशन से सुभाष तिराहा, एटा चौराहा, और मैनपुरी चौराहा को सवारियां लेकर चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने पालिका की अवैध वसूली को लेकर गुरुवार को हड़ताल कर दी। चालकों ने नहर पुल पर अपने ऑटो और ई-रिक्शा खड़े कर दिये।

पालिका द्वारा की जा रही वसूली के विरोध में नारेबाजी की
 पालिका द्वारा की जा रही वसूली के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान जो ऑटो और ई-रिक्शा सवारियां लेकर आ रहे थे, उन्हें रोक कर सवारियों को उतार दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नया ठेकेदार जबरन वसूली करता है
ऑटो चालकों का आरोप है कि पालिका द्वारा रसीद काटी जाती है। लेकिन हर छह माह बाद पालिका ठेकेदारों को बदल देती है, जिससे जो नया ठेकेदार आता है, वह जबरन वसूली करने लगता है और ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं। जो विरोध करता है उसके साथ मारपीट की जाती है। जबरन अवैध वसूली के विरोध में ही सभी चालकों ने हड़ताल की। चालकों ने मांग की है कि पालिका द्वारा अवैध वसूली ना कराई जाए। एक घंटे बाद चालकों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया।

कुछ लोग करते हैं अवैध वसूली
ऑटो चालक का कहना है कि पालिका साल में दो बार पर्ची काटती है। जिससे उन्हें अधिक रुपया देना पड़ता है। इसके बाबजूद कुछ लोग अवैध वसूली भी करते हैं। उसका कहना है कि कुछ चालक तो भाड़े पर वाहन लेकर आते हैं और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। लेकिन पालिका साल में दो-दो बार पर्ची काट कर उनका दोहन कर रही है। जो शीघ्र बंद होना चाहिए। ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि पालिका हम लोगों का उत्पीड़न कर रही है। चालकों से जबरन वसूली की जा रही है। जो नहीं देता है अथवा विरोध करता है तो उनके साथ मारपीट तक की जाती है। जो गलत है। एसा नहीं होना चाहिए। जब एक बार पूरी साल का पैसा जमा करा दिया जाता है तो दोवारा क्यों पर्ची काटी जाती है।

चालकों की मांगों को मान कर यात्रियों को परेशानी से बचाया जाए
ऑटो-ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल से बहुत परेशानी हो रही है। एक यात्री ने कहा कि वह स्टेशन से मैनपुरी चौराहा के लिए बैठी थी। लेकिन चालकों ने उनके ऑटो को नहर पुल पर ही रोक लिया और खड़ा करा दिया। अब वह आगे कैसे जाएं। चालकों की मांगों को मान कर यात्रियों को परेशानी से बचाया जाए। ऑटो और ई-रिक्शा चालक गरीब तबके के लोग हैं। यह बेचारे किराये पर ऑटो लेकर आते हैं और पूरे दिन कड़ी मेहनत करके परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाते हैं। इनसे अवैध रूप से वसूली करना गलत है। पालिका प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।

Also Read

पटाखा ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले बाबू सिंह कुशवाहा, आश्वासनों का सिलसिला जारी

26 Sep 2024 09:39 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : पटाखा ब्लास्ट के पीड़ितों से मिले बाबू सिंह कुशवाहा, आश्वासनों का सिलसिला जारी

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित नौशहरा गांव में 16 अगस्त को हुए पटाखा गोदाम धमाके के 11वें दिन जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पीड़ितों से मिलने पहुंचे। और पढ़ें