फिरोजाबाद में शाम शुक्रवार को टूंडला स्टेशन रोड कोतवाली के पास नगर पालिका निधि से निर्मित सेल्फ़ी प्वाइंट का लोकार्पण मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा किया...
Firozabad News : मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने किया आई लव टूण्डला सेल्फ़ी पॉइंट का लोकार्पण
Jul 06, 2024 02:04
Jul 06, 2024 02:04
शहर को सुंदर बनाने की दिशा में अच्छा प्रयास
सेल्फ़ी पॉइंट के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि टूंडला शहर का वह कोना है, जो सबसे गंदा रहता था। उसे सेल्फ़ी पॉइंट के रूप में विकसित कर शहर को सुंदर बनाने की दिशा में अच्छा प्रयास किया है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई।शहर के अन्य गणमान्य लोग भी आगे आकर शहर को सुंदर बनाने के लिए इसी तरह प्रयास करें। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्टेशन रोड़ को मॉडल रोड़ के रूप में विकसित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से एक बाईपास रोड़ भी प्रस्तावित है।
लोग अपने शहर के प्रति हो रहे जागरूक
इस दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि मंडलायुक्त की प्रेरणा से नगर पालिका, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोगों ने आगे आकर सेल्फ़ी पॉइंट के रूप में शानदार पहल की है। खुशी की बात है कि लोग अपने शहर के प्रति जागरूक हो रहे हैं। कार्यक्रम के बाद मंडलायुक्त और जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से आई लव टूंडला सेल्फ़ी पॉइंट का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा एक जुलाई से 7 जुलाई तक प्रदेश सरकार के चल रहे वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में मंडलायुक्त ने पौधारोपण भी किया।
यह लोग रहे मौजूद
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी भंवर सिंह, पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
Also Read
5 Oct 2024 08:55 PM
यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें