संदीप तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली...
Firozabad News : कांग्रेसियों ने नगर में निकाली धन्यवाद यात्रा, पूरे तन-मन-धन के साथ कार्य करेगा कार्यकर्ता
Jun 13, 2024 01:42
Jun 13, 2024 01:42
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी का एवं इंडिया गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता जनता का आभार प्रकट कर रहा है उन्हें धन्यवाद दे रहा है।
पूरे तन मन धन के साथ कार्य करेगा कार्यकर्ता
जनता की समस्याओं के निवारण के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरे तन मन धन के साथ कार्य करेगा और इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगा। धन्यवाद यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता झंडे लिए हुए थे और शिकोहाबाद की जनता का धन्यवाद नारे लगा रही थे और जनता का आभार प्रकट कर रहे थे।
ये लोग रहे मौजूद
यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष मुकेश गॉड,पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, पीसीसी सदस्य चंद्रकांत यादव, पीसीसी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव, संजय यादव, राम शंकर राजोरिया, शाहिद अली,दाऊद खान, शमीम कुरैशी, राम खिलाड़ी यादव बॉस, विजय चतुर्वेदी, जगदीश वाल्मीकि, गुलशन शर्मा, अमर सिंह, प्रदीप कुलश्रेष्ठ,नईम अब्दुल्ला, हरेंद्र अवस्थी, बाबा तिवारी, सिलटी सिंह, जुल्फिकार तेजपाल सिंह, सुबोध शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
Also Read
7 Jul 2024 08:19 PM
बरसाने के राधारानी मंदिर में केक काट केक काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... और पढ़ें