फिरोजाबाद में इन दिनों जेल बंदी आकाश जाटव की मौत का मामला सुर्खियों में चल रहा है। 21 जून को बंदी आकाश की जेल में अचानक तबियत बिगड़ी और हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद शव के पोस्टमार्टम के...
Firozabad News : जेल में हुई बंदी आकाश की मौत के बाद राजनीति सातवें आसमान पर, परिजनों से मिले भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Jun 26, 2024 19:20
Jun 26, 2024 19:20
पीड़ित परिजनों से मिले भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
इसी कड़ी में आज भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी फिरोजाबाद पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। अपने अंदाज में ही प्रशासन को चेतावनी भी दी। यह मामला थाना दक्षिण के नगला पचिया का है, जहां मृतक आकाश का निवास है। आकाश की मौत के बाद से ही राजनीति सातवें आसमान पर है। हर कोई परिवार का शुभ चिंतक बनना चाहता है। इसलिए प्रत्येक पार्टी के लोग वहां पहुंच रहे हैं ।
परिवार के मुआवजे को भी बढ़ाया जाए
इसी कड़ी में आज भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह भी परिजनों से मिलने फिरोजाबाद पहुंचे और परिजनों का हालचाल जाना। उन्हें आश्वश्त किया उन्हें वो न्याय दिलवाएंगे चाहे कोई आंदोलन क्यों न करना पड़े। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा प्रशासन ये बताएं कि दलितों के साथ ये बर्बरता क्यों हो रहा है, क्या वो इंसान नही है। इस मामले में उन्होंने कहा कि बेगुनाहों को न सताए और सही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें। परिवार के मुआवजे को भी बढ़ाया जाए।
जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर पीड़ित परिवार को सही न्याय नहीं मिला तो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जहां इतनी भीड़ होगी, जो प्रशासन संभाल नहीं पायेगा। हम लोग अपने अपने भेड़ बकरी अन्य जानवर लेकर घर से आएंगे और यही पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
Also Read
7 Jul 2024 08:19 PM
बरसाने के राधारानी मंदिर में केक काट केक काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... और पढ़ें