फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र में बुधवार की रात दो भाइयों में मारपीट हुई और गोलियां चलीं। जिसमें पड़ोसी की छत पर सो रही महिला के पेट में गोली लग गई और वह घायल हो गई।
फिरोजाबाद में छत पर लड़ रहे दो भाइयों के बीच फायरिंग : पड़ोस में सो रही महिला के पेट में गोली लगी, हालत गंभीर
![पड़ोस में सो रही महिला के पेट में गोली लगी, हालत गंभीर](https://image.uttarpradeshtimes.com/ib-thumbnail-2024-06-27t121325675-98047.jpg)
Jun 27, 2024 12:16
Jun 27, 2024 12:16
यह है मामला
बुधवार देर रात कटेना हर्षा गांव में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सर्वेश और टिल्लू नाम के दो भाइयों के बीच रंजिश के चलते फायरिंग हुई। इस दौरान छत पर सो रही पड़ोसी महिला सुनीता के पेट में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला सुनीता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे दो भाइयों सर्वेश और टिल्लू में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें गोली चल गई,जो पड़ोस की महिला के पेट में लगी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Also Read
![हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल](https://image.uttarpradeshtimes.com/upt-thumbnail-2024-07-07t202226202-41170.jpg)
7 Jul 2024 08:19 PM
बरसाने के राधारानी मंदिर में केक काट केक काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... और पढ़ें