Firozabad News : एसपी ने नये कानूनों के प्रति लोगों को किया जागरूक, भारतीय न्याय संहिता के बारे में विस्तार से बताया

एसपी ने नये कानूनों के प्रति लोगों को किया जागरूक, भारतीय न्याय संहिता के बारे में विस्तार से बताया
UPT | एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह और अन्य लोग

Jul 01, 2024 20:21

एसपी ग्रामीण ने नये कानूनों के प्रति लोगों को किया जागरूक भारतीय न्याय संहिता और भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के बारे में विस्तार से बताया

Jul 01, 2024 20:21

Firozabad News : फिरोजाबाद जनपद में सोमवार को प्रत्येक थाना क्षेत्र में लोगों को नये कानून के लागू होने की जानकारी और नये कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने लोगों को नये कानून भारतीय न्याय संहिता और भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान अधिकारियों ने उनसे सहयोग की भी अपील की।

भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत धाराओं में बदलाव
मेजर रामवीर सिंह आईटीआई कालेज आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद में एक कार्यक्रम चेयरमैन प्रतिनिधि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने कार्यक्रम में नए कानूनों की जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। वहीं कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे यहां हुए आईपीसी की धाराओं में बदलाव पर लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सोमवार से देश में आईपीसी की धारा के स्थान पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता), बीएनएसएस) भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत धाराओं में बदलाव किया है। 

सोमवार से पूरे देश में नए कानून लागू हो गया 
नए कानून सोमवार से पूरे देश में लागू हो गया है। इसको प्रभावी बनाने के लिए लोगों को जागरूक होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत न्याय प्रक्रिया को सरलीकरण करना है। अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर होगी।
इसके साथ ही लोगों को न्याय भी जल्दी मिलेगा। अब लोगों को सालों न्यायालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

ये लोग रहे मौजूद
 इस दौरान अधिवक्ता,चिकित्सक,पत्रकार, पूर्व फौजी, सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी, संभ्रांत व्यक्ति, नगर पालिका चेयरमेन प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और सभासद सहित अन्य गणमान्य लोग एवं निरीक्षक अपराध रमेश चंद्र यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। संचालन विद्यालय के निर्देशक ईं. रामब्रेश यादव ने किया।

Also Read

हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल

7 Jul 2024 08:19 PM

मथुरा बरसाना के राधारानी मंदिर में काटा केक : हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल

बरसाने के राधारानी मंदिर में केक काट केक काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... और पढ़ें