प्रदेश सरकार जहां जीरो टॉलरेंस की बात करती है वही यातायात पुलिस का भ्रष्टाचारी चहरा उजागर हुआ है। वहीं लेन्टर मशीन ट्रैक्टर चालकों ने एसएसपी से...
Firozabad News : ट्रैफिक पुलिस के उत्पीड़न से परेशान लेन्टर डालने वाले ट्रैक्टर मशीन चालकों ने लगाई एसएसपी से गुहार
Jul 26, 2024 20:33
Jul 26, 2024 20:33
5 से 6 हजार रुपये की वसूली
फिरोजाबाद जनपद की यातायात पुलिस पर संगीन और गंभीर आरोप लगे हैं। घरों पर लेन्टर डालने को मशीन ले जाने वाले ट्रैक्टरों को यातायात पुलिस पकड़ लेती है और 5 से 6 हजार रुपये की वसूली करती है। जिससे लेन्टर ट्रैक्टर चालक इतना परेशान हैं कि जितना वो कमाते नहीं उससे ज्यादा की यातायात पुलिस वसूली कर लेती है।
ट्रैक्टर चालकों ने लगाए ये आरोप
शहर के चौराहे पर यातायात पुलिस चौराहे की सुरक्षा के लिए लगाई जाती है लेकिन यह पुलिस आजकल अवैध वसूली में मस्त है, आम जनता त्रस्त है। इनका कारोबार रात दिन बढ़ता जा रहा है। जिस कारण सड़क पर चलने वाले गरीब मजदूर किसानों के वाहन वसूली के शिकार हो रहे हैं। इनकी वसूली के कारण चौराहों पर सुबह से शाम तक जाम लगते दिखाई देता है। आज शुक्रवार को दर्जन भर लेन्टर मशीन ले जाने वाले ट्रैक्टर चालक एसपी ऑफिस पर पहुंचकर उन्होंने एसपी से गुहार लगाई। वहीं एसपी ने कहा है कि आज के बाद ऐसी कोई वसूली नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और अवैध वसूली करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
Also Read
17 Oct 2024 10:16 PM
बहुजन समाज पार्टी (BSP) के वरिष्ठ नेता पण्डित श्याम सुंदर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में यह निर्णय लिया है। और पढ़ें