Firozabad News : दबंगों के उत्पीड़न से परेशान होमगार्ड, अफसरों से लगाई न्याय और मदद की गुहार

दबंगों के उत्पीड़न से परेशान होमगार्ड, अफसरों से लगाई न्याय और मदद की गुहार
UPT | पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगाता होमगार्ड।

Sep 28, 2024 11:40

फिरोजाबाद जनपद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मुरली नगर निवासी होमगार्ड तिलक सिंह इन दिनों दबंगों के उत्पीड़न से बेहद परेशान है। वह मदद के लिए अपने की विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी...

Sep 28, 2024 11:40

Firozabad News : फिरोजाबाद जनपद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मुरली नगर निवासी होमगार्ड तिलक सिंह इन दिनों दबंगों के उत्पीड़न से बेहद परेशान है। वह मदद के लिए अपने की विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।

जानिये पूरा मामला
होमगार्ड तिलक सिंह का कहना है कि उसने एक-एक रुपया जमा करके 2022 में एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। साल 2024 में फर्जी तरीके से बैनामा कराकर दबंगों ने उस पर अवैध कब्जा जमा लिया है। पुलिस के होमगार्ड तिलक सिंह का कहना है कि दबंग अवैध कब्जेदारों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी है। दबंगों से परेशान पुलिस होमगार्ड तिलक सिह ने मीडिया से अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि उनको न्याय नहीं मिला तो योगी बाबा की सरकार में मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी या फिरोजाबाद छोड़ना पड़ेगा। दबंग अवैध कब्जेदारों से सुरक्षा के लिए होमगार्ड तिलक सिंह दर-दर भटक रहा है। वह थाने से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों तक के महीनों से चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

सीएम योगी से न्याय की गुहार
पीड़ित होमगार्ड ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री से भी गुहार लगायी है, जिसमें उनका कहना है अगर योगी आदित्यनाथ की सरकार में दबंग जमीनों पर कब्जा करेंगे और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी तो फिर कभी न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाबा की सरकार में बड़े बड़े माफिया मिट्टी में मिला दिए गए हैं, फिर भी अभी दबंग जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो में आत्महत्या को मजबूर हो जाऊंगा।

Also Read

जानलेवा हमले के आरोपी संग खिंचवाई तस्वीर, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

28 Sep 2024 02:30 PM

मैनपुरी महिला थाना प्रभारी की फोटो वायरल : जानलेवा हमले के आरोपी संग खिंचवाई तस्वीर, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

इस फोटो के सामने आने से लोगों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि पुलिस और अपराधी के बीच थाने में गठजोड़ चल रहा है। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा के नेताओं ने महिला थाना प्रभारी की कैबिनेट मंत्री से शिकायत की थी... और पढ़ें